{"_id":"616050178ebc3e76fa57ba71","slug":"delhi-now-in-aiims-medical-shops-to-remain-open-on-all-sunday-and-public-holidays","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: अब एम्स में सरकारी अवकाश और हर रविवार भी खुलेगी दवा की दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: अब एम्स में सरकारी अवकाश और हर रविवार भी खुलेगी दवा की दुकान
Fri, 08 Oct 2021 07:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:35 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार इस फैसले से फॉलोअप मरीजों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही आसपास के मरीज भी यहां आकर कभी भी दवाएं ले सकेंगे। कई बार यह देखने को मिलता था कि बुधवार को एम्स आए मरीज को यहां एक या दो ही दवा मिलती थी और बाकी दवा के लिए उसे फिर से आना पड़ता था लेकिन अब वे रविवार को आकर भी दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
aiims
- फोटो : file photo
विस्तार
दिल्ली एम्स में अब सरकारी अवकाश या फिर रविवार को भी दवा उपलब्ध रहेगी। फॉलोअप और आसपास के मरीजों के लिए यहां अवकाश के दिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक दवाएं उपलब्ध हो सकेंगीं। शुक्रवार को एम्स परिसर में जेनेरिक दवा दुकान चलाने वाली एचएलएल ने इसकी जानकारी साझा करते हुए एम्स प्रबंधन को सूचना दी है कि सभी सरकारी अवकाश और हर रविवार एम्स परिसर में उनकी दवा दुकान चालू रहेगी।
विज्ञापन
अभी तक यह दुकान सोमवार से शनिवार तक ही चलती थी लेकिन आगामी 10 अक्तूबर से दुकान अवकाश वाले दिन भी चलेगी। इसी के साथ ही एम्स परिसर में अब साल के 365 दिन दवाएं मिल सकेगीं। मरीजों को यहां जेनेरिक दवाएं बाजार से कम कीमत पर उपलब्ध रहती हैं। निदेशक कार्यालय के ठीक सामने गेट नंबर दो के पास अमृत फार्मेसी की दुकान भी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस फैसले से फॉलोअप मरीजों को काफी सहूलियत होगी। साथ ही आसपास के मरीज भी यहां आकर कभी भी दवाएं ले सकेंगे। कई बार यह देखने को मिलता था कि बुधवार को एम्स आए मरीज को यहां एक या दो ही दवा मिलती थी और बाकी दवा के लिए उसे फिर से आना पड़ता था लेकिन अब वे रविवार को आकर भी दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
दरअसल हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एम्स का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि एम्स में सालों से एक जैसी परंपरा के तहत मरीजों की चिकित्सीय सेवाएं चल रही हैं। इन सेवाओं में बदलाव के लिए एम्स प्रबंधन ने समिति का गठन भी किया था लेकिन बताया जा रहा है कि समिति के फैसले से स्वास्थ्य मंत्री खुश नहीं है। इस समिति ने 24 घंटे दवा दुकान खोले रखने की सलाह भी दी थी जिसके आधार पर अब यह फैसला लिया गया है।