{"_id":"63aa84599c7b436e573cb0bb","slug":"delhi-news-roof-of-house-collapsed-in-chandni-mahal-area-six-people-were-buried-mother-and-son-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरी, छह लोग दबे, मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरी, छह लोग दबे, मां-बेटे की मौत
Tue, 27 Dec 2022 11:11 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:11 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलवा फैला पड़ा है। मां-बेटे की मौत हो चुकी है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इसी मकान में हुआ हादसा
- फोटो : भूपिंदर सिंह
विस्तार
पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में एक मकान की छत गिरने से छह लोग उसमें दब गए, जिनमें से मां-बेटा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि वहां मलवा फैला पड़ा है। मां-बेटे की मौत हो चुकी है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मलवे में दबकर रुकसार (30) व उसके बेटे आलिया (3) की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। रुखसार बच्चों को लेकर मायके आई हुई थी। तड़के लगभग 4.45 बजे हादसे के समय वह कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन