फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi News BJP attacked Arvind Kejriwal

Delhi: भाजपा का 'आप' पर हमला, कहा- सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आड़ में केजरीवाल कर रहे गुंडागर्दी

Sat, 20 May 2023 11:00 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 May 2023 11:00 AM IST
सार

भाजपा ने कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश अरविंद केजरीवाल हमेशा करते हैं, केजरीवाल  बताएं कि उन्होंने जनता के पैसे अपना राजमहल बनाने पर क्यों बर्बाद किए।

विज्ञापन
Delhi News BJP attacked Arvind Kejriwal
भाजपा ने केजरीवाल सरकार पर बोला हमला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से जो अध्यादेश आया है उसका हम स्वागत करते हैं, ये बहुत जरूरी भी था। वहीं, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली सरकार इस अध्यादेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय की आड़ में केजरीवाल जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उसे कोई स्वीकार नहीं करेगा। 11 मई को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तुरंत बाद अधिकारियों को हटाना शुरू कर दिया जाता है। 13 मई को विजिलेंस के सेक्रेटरी राजशेखर को हटाने के आदेश आते हैं। 15 मई को सौरभ भारद्वाज घोटाले में जांच कर रहे अधिकारियों से फाइल छीनना शुरू कर देते हैं। 16 मई रात में अधिकारियों के ऑफिस के ताले तोड़कर घोटाले की जांच वाली फाइल की फोटोस्टेट की जाती है। दिल्ली में केजरीवाल सरकार क्या दिखाना चाहते हैं कि यहां गुंडों की सरकार है। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि असली मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश अरविंद केजरीवाल हमेशा करते हैं, केजरीवाल  बताएं कि उन्होंने जनता के पैसे अपना राजमहल बनाने पर क्यों बर्बाद किए। लड़ने, झगड़ने और धरने देने का केजरीवाल का रवैया अभी तक नहीं बदला। केजरीवाल टकराव की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतिशी ने किया पलटवार 
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली की चुनी हुई सरकार के पास पूरी ताकत है और यह ताकत है अफसरों की जवाबदेही, अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग, भ्रष्ट अफसरों पर एक्शन लेने की ताकत है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मतलब हुआ कि अगर दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को चुना है तो निर्णय लेने की ताकत अरविंद केजरीवाल के पास है। लैंड, लॉ-एंड ऑर्डर और पुलिस को छोड़कर निर्णय लेने की ताकत अरविंद केजरीवाल की है लेकिन भाजपा से यह सहन नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed