फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: New signage will also improve road visibility and traffic management.

Delhi : सड़कों की दृश्यता और ट्रैफिक प्रबंधन को भी दुरुस्त करेंगे नए साइनेज, एनडीएमसी ने इसलिए की यह पहल

Thu, 15 Aug 2024 05:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 05:27 AM IST
सार

एनडीएमसी ने इस संबंध में एक योजना तैयार की है। इसके तहत 18 करोड़ रुपये की लागत से 6500 नए साइनेज लगाए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य नई दिल्ली की सड़क व्यवस्था और दिशा-संकेतों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुधारना है।

विज्ञापन
Delhi: New signage will also improve road visibility and traffic management.
NDMC - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

नई दिल्ली इलाके की समस्त सड़कों पर जल्द ही विदेशी शहरों जैसे साइनेज देखने को मिलेंगे। एनडीएमसी ने इस संबंध में एक योजना तैयार की है। इसके तहत 18 करोड़ रुपये की लागत से 6500 नए साइनेज लगाए जाएंगे। इस योजना का उद्देश्य नई दिल्ली की सड़क व्यवस्था और दिशा-संकेतों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुधारना है। इस पहल से न केवल स्थानीय निवासियों को, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को भी सुविधा मिलेेगी।

विज्ञापन


एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना नई दिल्ली की सड़कों की दृश्यता और स्पष्टता को बेहतर बनाने के साथ-साथ ट्रैफिक प्रबंधन को भी दुरुस्त करेगी। नई साइनेज प्रणाली को आधुनिक डिजाइन और उच्च गुणवत्ता वाले सामग्री का उपयोग करके तैयार किया जाएगा। यह लंबे समय तक टिकाऊ और मौसम प्रतिरोधी होगी। साइनेज को टिकाऊ बनाने के लिए उन्नत प्रकाश व्यवस्था, मौसम प्रतिरोधी सामग्री और उच्च गुणवत्ता की छपाई तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। साइनेज के रखरखाव और मरम्मत के लिए स्थायी योजना भी तैयार की जाएगी। वहीं ये साइनेज ज्यादा स्पष्ट और पठनीय होंगे, जिससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों को दिशा-निर्देश और सूचनाएं आसानी से समझ में आ सकेंगी।
विज्ञापन


एनडीएमसी की इस योजना के तहत लगाए जाने वाले साइनेज में मुख्यतः सड़कों का नाम, दिशा-संकेत, सूचना बोर्ड और अन्य मार्गदर्शक चिन्ह शामिल होंगे। इन साइनेज को इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि वे रात में भी अच्छी तरह से दिखाई दे सकें। साइनेज पर प्रयुक्त होने वाले रंग, आकार और फॉन्ट को विशेष ध्यान में रखकर चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि नई दिल्ली को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। नए साइनेज से हमें न केवल ट्रैफिक की समस्या को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी, बल्कि यह नई दिल्ली को एक अंतरराष्ट्रीय मानक वाला शहर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले लगाए गए थे नई किस्म के साइनेज
एनडीएमसी अपनी नई योजना के तहत पुराने और जर्जर हो चुके साइनेज को हटाएगी। ये साइनेज करीब 15 वर्ष पहले कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले लगाए गए थे। उधर एनडीएमसी सुनिश्चित करेगी कि नए साइनेज नई दिल्ली की संस्कृति और स्थानीय भाषा के प्रति सम्मान दिखाएं। इसके पीछे विभिन्न समुदायों और सांस्कृतिक समूहों के लोगों को भी सुकून उपलब्ध कराने की मंशा है। नए साइनेज का डिजाइन इस तरह से होगा कि वह दिल्ली की विशिष्टता और आधुनिकता दोनों को दर्शाता हो। लिहाजा योजना लागू होने के बाद नई दिल्ली की सड़कें न केवल अधिक संगठित और स्पष्ट होंगी, बल्कि यह शहर की सुंदरता और अंतरराष्ट्रीय छवि को भी बढ़ावा देने का कार्य करेंगी।


आगामी कुछ महीनों में शुरू होगी योजना
एनडीएमसी का कहना है कि यह योजना आगामी कुछ महीनों में शुरू होगी और इसकी पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके लिए विभिन्न ठेकेदारों और आपूर्तिकर्ताओं से अनुबंध किया जाएगा। इस बारे में एनडीएमसी की आगामी बैठक में प्रस्ताव लाया जाएगा। इस तरह नई दिल्ली की सड़कें अब एक नई और आधुनिक पहचान के साथ चमकेंगी, जिससे नई दिल्ली का ट्रैफिक और मार्गदर्शन प्रणाली और भी बेहतर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed