फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: New patient not found for 28 days in first corona hotspot now declared green zone Mansara apartment

दिल्ली : 28 दिन तक नहीं मिला नया मरीज, पहला कोरोना हॉटस्पॉट ग्रीन घोषित, मनसारा अपार्टमेंट में मिला था मरीज

Fri, 24 Apr 2020 11:04 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 24 Apr 2020 11:04 PM IST
विज्ञापन
Delhi: New patient not found for 28 days in first corona hotspot now declared green zone Mansara apartment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

28 दिन तक कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिलने के बाद दिल्ली में पहली बार कोरोना हॉटस्पॉट अब ग्रीन जोन घोषित किया गया है। शुक्रवार को पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन ने वसुंधरा एन्क्लेव स्थित मनसारा अपार्टमेंट से कंटेनमेंट जोन हटा लिया है। मनसारा अपार्टमेंट रेड जोन से बाहर होने वाला दिल्ली का पहला इलाका है। कोरोना का मरीज सामने आने पर प्रशासन ने अपार्टमेंट को सील कर दिया था। 28 दिन तक यहां दूसरा कोई कोरोना मरीज सामने नहीं आया, जिसके चलते अपार्टमेंट रेड जोन से बाहर आ गया।

विज्ञापन


बीते 26 मार्च को मनसारा अपार्टमेंट निवासी एक मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के चलते यहां कंटेनमेंट जोन बना दिया गया था। अपार्टमेंट को पूरी तरह से सील कर दिया था। आवश्यक चीजों को छोड़कर अन्य किसी भी तरह की आवाजाही बंद थी। पुलिस ने बैरीकेड लगाकर अपार्टमेंट को बंद कर दिया था। स्थानीय लोगों का सहयोग भी प्रशासन को काफी मिला। हाल ही में कोरोना संक्रमित मरीज को आरएमएल अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। 26 मार्च के बाद से अपार्टमेंट में कोई नया मरीज नहीं मिला है, जबकि कई लोगों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कंटेनमेंट जोन को ग्रीन तभी घोषित किया जा सकता है जब 28 दिन में न तो कोई नया केस सामने आए और न ही एक भी संक्रमित या संदिग्ध मरीज अस्पताल में भर्ती हो। हालांकि ग्रीन जोन में घोषित होने के बाद भी जिला प्रशासन की टीमें संबंधित इलाके में पूरी तरह से चौकन्ना रहेंगी। आसपास के लोगों को भी इसमें साथ लेंगी, ताकि भविष्य में कोरोना संक्रमण की इन इलाकों में कोई आशंका न रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


90 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली में 90 से ज्यादा कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। दिल्ली के लगभग सभी जिलों में कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। जिस भी इलाके में संक्रमित मरीज मिलता है प्रशासन उस इलाके को सील कर कंटेनमेंट जोन में तब्दील कर देता है और वहां स्क्रीनिंग शुरू करता है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के 14 दिन के भीतर अगर कोई नया मरीज नहीं मिलता है तो उसे ऑरेंज जोन में तब्दील कर दिया जाता है। यह अवधि बढ़कर 28 दिन होती है, तब उसे ग्रीन जोन घोषित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed