फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Neighbor youth stabbed to death in a fight between children

Murder in Delhi : बच्चों के झगड़े में पड़ोसी युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी दो भाई गिरफ्तार

Fri, 13 Jun 2025 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:56 AM IST
सार

घटना के बाद से भागे आरोपी भाइयों को पुलिस ने मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। एक आरोपी पर पहले से चोरी का मामला दर्ज है।

विज्ञापन
Delhi: Neighbor youth stabbed to death in a fight between children
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुल्तानपुरी इलाके में बच्चों के बीच हुए झगड़े में दो भाइयों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मुन्ना सिंह (35) के रूप में हुई।

विज्ञापन


घटना के बाद से भागे आरोपी भाइयों को पुलिस ने मंगोलपुरी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। एक आरोपी पर पहले से चोरी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि 10 जून को सुल्तानपुरी थाना पुलिस को ई-ब्लॉक झुग्गी में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि झगड़े में दो भाइयों नरेश और धर्मेंद्र ने पड़ोस में रहने वाले मुन्ना सिंह को चाकू मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल को उसके परिवार वाले संजय गांधी अस्पताल ले जा चुके थे। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची जहां पता चला कि डॉक्टरों ने मुन्ना को मृत घोषित कर दिया है। उसके शरीर पर चाकू के दो निशान थे। मुन्ना के परिवार वालों के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि मुन्ना सिंह परिवार के साथ ई ब्लॉक झुग्गी सुल्तानपुरी में रहता था और शटरिंग आयरन वर्कर काम करता था। परिवार वाले और पड़ोसियों ने बताया कि मृतक और उसके पड़ोसियों नरेश और धर्मेंद्र के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतक ने पड़ोसी के बच्चे को थप्पड़ मार दिया। इस बात को लेकर दोनों भाई मुन्ना से झगड़ा करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने उसे चाकू मार दिया।

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए चलाईं थीं गोलियां
सुल्तानपुरी में 30 अप्रैल की रात को गोलियां चलाने और एक युवक को चाकू मारने के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान ऋषि उर्फ मानू ठाकुर (22) के रूप में हुई है। दो आरोपियों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है।

दोस्त की हत्या का बदला लेने के लिए तीनों ने 30 अप्रैल को पहले सी-ब्लॉक में गोलियां चलाईं थी। वहां से भागते समय रास्ते में एक युवक पर इन लोगों ने चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों आकाश उर्फ डेंजर और चांद को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, ऋषि लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी को पूठकलां से गिरफ्तार किया है।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि अप्रैल में सूरज नामक एक युवक की हत्या हो गई थी।

सूरज के दोस्त ऋषि व सूरज के दो भाई चांद और आकाश डेंजर ने उसकी मौत का बदला लेने की ठानी। इन लोगों को ऐसा लग रहा था कि अखिल और ऋतिक के साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। 30 अप्रैल को संदिग्धों की तलाश में ऋषि, चांद और अशोक सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी पहुंचे।

यहां पहुंचकर आरोपियों ने गोलियां चला दीं। आरोपी वहां से भाग निकले। इस बीच रास्ते में इनको अखिल व ऋतिक का दोस्त विकास गुप्ता मिला। उस पर इन्होंने चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद पुलिस ने चांद व अशोक को गिरफ्तार कर लिया। ऋषि लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।


एक सप्ताह पहले पुलिस को खबर मिली थी कि आरोपी भजनपुरा में छिपा हुआ है, लेकिन उसकी सही लोकेशन का पता नहीं चल सका। फिर बुधवार को पूठकलां होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी ऋषि को पूठकलां से गिरफ्तार कर लिया।


---------000000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed