{"_id":"617bef59d61c6d34e4240f6f","slug":"delhi-ncweb-cutoff-30-october-for-15200-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीवेब की पहली कट ऑफ: 15 हजार 200 सीटों के लिए एक नवंबर से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीवेब की पहली कट ऑफ: 15 हजार 200 सीटों के लिए एक नवंबर से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
Sat, 30 Oct 2021 04:27 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 30 Oct 2021 04:27 AM IST
सार
तीन कट ऑफ तक दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे जबकि उसकेबाद आने वाली प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए दो दिन ही मिलेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीटें खाली रहने पर ही कट ऑफ निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
NCWEB
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलिजिऐट वूमेन एजुकेशन बोर्ड (एनसीवेब) में दाखिले का इंतजार खत्म होने जा रहा है। एनसीवेब की ओर से पहली कट ऑफ शनिवार(30 अक्तूबर) को जारी होने जा रही है। इस कट ऑफ केआधार पर एनसीवेब की 15 हजार 210 सीटों पर ऑनलाइन दाखिले की शुरुआत सोमवार(एक नवंबर) से होगी। नियमित कॉलेजों के समान ही यहां भी पांच कट ऑफ निकाली जाएगी। तीन कट ऑफ केबाद एक स्पेशल कट ऑफ जारी होगी। अंत में सीटें भरने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा।
विज्ञापन
एनसीवेब की ओर से 11 अक्तूबर को ही कट ऑफ और दाखिला शेड्यूल जारी किया गया था। जिसकेआधार पर पहली कट ऑफ 16 अक्तूबर को जारी होनी थी। लेकिन इस शेड्यूल को स्थगित कर दिया गया था। अब एनसीवेब की ओर से नया शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार पहली कट ऑफ के दाखिले एक नवंबर सुबह दस बजे से शरु होंगे और पांच नवंबर आधी रात तक दाखिला लिया जा सकता है। सात नवंबर तक छात्राएं फीस जमा करा सकती हैं।
विज्ञापन
तीन कट ऑफ तक दाखिले के लिए तीन दिन मिलेंगे जबकि उसकेबाद आने वाली प्रत्येक कट ऑफ में दाखिले के लिए दो दिन ही मिलेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीटें खाली रहने पर ही कट ऑफ निकाली जाएंगी। आरक्षित श्रेणी की सीटें नहीं भरने पर स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा।क एनसीवेब के 26 कॉलेज सेंटर हैं जिन पर बीए व बीकॉम की पढ़ाई होती है। यहां केवल दिल्ली की लड़कियों को ही दाखिला मिलता है।
विज्ञापन
नियमित कॉलेजों की कुछ सीटें होंगी खाली
एनसीवेब में दाखिला प्रक्रिया शुरु होने पर नियमित कॉलेजों की कुछ सीटें खाली होगी। दरअसल कई छात्राएं ऐसी हैं जिन्होंने पहले नियमित कॉलेज की सीट पक्की की होगी। अब वह एनसीवेब में दाखिले के लिए अपनी पहले वाली सीट छोड़ेंगी।
एनसीवेब कट ऑफ व दाखिला शेड्यूल
पहली कट ऑफ 30 अक्तूबर
दाखिले 01 नवंबर से 05 नवंबर
फीस भुगतान 07 नवंबर
दूसरी कट ऑफ 09 नवंबर
दाखिले 10 नवंबर से 12 नवंबर
फीस भुगतान 14 नवंबर तक
तीसरी कट ऑफ 16 नवंबर
दाखिले 17 नवंबर से 20 नवंबर
फीस भुगतान 23 नवंबर
स्पेशल कट ऑफ 25 नवंबर
दाखिले 26 नवंबर से 27 नवंबर
फीस भुगतान 30 नवंबर
चौथी कट ऑफ 02 दिसंबर
दाखिले 03 दिसंबर से 4 दिसंबर
फीस भुगतान 07 दिसंबर
पांचवीं कट ऑफ 09 दिसंबर
दाखिले 10 दिसंबर से 11 दिसंबर
फीस भुगतान 14 दिसंबर
स्पेशल ड्राइव 16 दिसंबर
दाखिले 17 दिसंबर से 18 दिसंबर
फीस भुगतान 21 दिसंबर