{"_id":"592baa924f1c1b824abdb10f","slug":"delhi-ncr-witness-rains-mercury-dips","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल, लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में बरसे बादल, लुढ़का पारा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 May 2017 10:29 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश होने से गरमी और उमस से तो राहत मिली ही साथ ही पारा भी लुढ़क गया है।
विज्ञापन
बारिश होने से पारा 22.7 डिग्री तक लुढ़क गया है। रविवार को जिस तरह की उमस और गरमी थी उससे सोमवार सुबह ही बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। शहर में कुल 7.8 मिलीमीटर बारिश हुई। अनुमान के मुताबिक आज पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 35 और 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। स्काईमेट वेदर के अनुसार सोमवार को होने वाली बारिश का कारण उत्तरी राजस्थान के ऊपर वायु दाब है जो ईस्ट सेंट्रल बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है।
विज्ञापन