{"_id":"5fe7f21d8ebc3e3eb808bdda","slug":"delhi-ncr-weather-updates-cold-increases-with-mercury-dipping-down-heavy-fog-in-areas-decreases-visibility","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: घने कोहरे में लिपटी रही दिल्ली, ठंड के कारण अभी और बिगड़ सकते हैं हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: घने कोहरे में लिपटी रही दिल्ली, ठंड के कारण अभी और बिगड़ सकते हैं हालात
Sun, 27 Dec 2020 12:30 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में मौसम: छाया घना कोहरा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली में ठंड का कहर लगातार जारी है। रविवार सुबह भी दिल्ली घने कोहरे में लिपटी रही। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दिल्ली में छाया घना कोहरा
- फोटो : ANI
वहीं इन दिनों हवाएं भी तेज गति से चल रही हैं, जिसके कारण दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधर पर 334 पर पहुंच गया है। यह 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।
दिल्ली में छाया घना कोहरा
- फोटो : ANI
मालूम हो कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ 28 दिसंबर से शीत लहर के गंभीर श्रेणी में पहुंचने की संभावना है। इससे जुकाम और नाक से खून बहने समेत कई समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में छाया घना कोहरा
- फोटो : ANI
आगामी दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से रविवार और सोमवार को मैदानी इलाकों में तापमान में वृद्धि होगी। वहीं, पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होगी। इसके बाद उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं दिल्ली के तापमान को भी कम करेंगी जिसके बाद न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली में छाया घना कोहरा
- फोटो : ANI
मौसम विभाग ने अधिक ठंड में शराब पीने से परहाज करने की सलाह दी है, क्योंकि इससे शरीर का तापमान कम होता है। लोगों को ठंड से बचने के लिए अधिक से अधिक घर में रहने और विटामिन- सी से भरपूर पदार्थों के साथ ही त्वचा के लिए मोस्चराइजर का भी इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।