फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather update Yellow alert for rain on April 13-14 with 40.1 degrees Celsius today

बाप रे... पारा 40 डिग्री के पार : दिल्ली में दो दिन बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Fri, 12 Apr 2024 03:38 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Apr 2024 03:38 AM IST
सार

मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार और रविवार को बारिश के आसार है। जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
delhi ncr weather update Yellow alert for rain on April 13-14 with 40.1 degrees Celsius today
दिल्ली का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। ऐसे में दिन के समय अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बृहस्पतिवार को नजफगढ़ इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

दिल्ली में बढ़ रही गर्मी
वहीं, दिल्ली का औसतन अधिकतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। ऐसे में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। उधर, न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा, जोकि 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय लोगों को सूरज की तपिश ने परेशान किया। सुबह आसमान में हल्के बादल छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार पीतमपुरा में 39.5 डिग्री, पूसा व आया नगर में 39.2, रिज में 38.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम 39 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। 

विज्ञापन

13 और 14 अप्रैल को बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed