Delhi-NCR Rain: पूरी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट, एनसीआर की सड़कों पर जलभराव; थम गई ट्रैफिक की रफ्तार
Delhi Rain Red Alert: मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। दोपहर से ही दिल्ली समेत एनसीआर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। साथ ही ट्रैफिक की रफ्तार पर भी असर दिखा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। दोपहर से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है।
दिल्ली समेत गाजिायबाद, नोएडा में जमकर बरसात हो रही है। नोएडा के कई इलाकों में हुई बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर गया है। सेक्टर 16 की सड़क पर पानी भरने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
गाजियाबाद में मूसलाधार बारिश#WATCH | Noida, Uttar Pradesh: Waterlogging in many parts of the city due to heavy rainfall; Visuals from Sector 16 pic.twitter.com/gQgEYTithk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2025
गाजियाबाद में रात के समय हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को नई ताजगी और खूबसूरती से भर दिया। कविनगर सी ब्लॉक की इस सड़क पर पड़ती रोशनी की परछाइयों और बरसती बूंदों ने माहौल को और भी मनमोहक बना दिया। साथ ही मौसम में ठंडक के एहसास से लोगों को दिन की थकावट से भी राहत मिली
फरीदाबाद में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना
जिले में लगातार उमस और गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को हुई झमाझम बारिश ने राहत दी। शुक्रवार को दोपहर में हल्की बूंदाबांदी के बाद गर्मी और उमस और भी बढ़ गई थी, लेकिन शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे से शुरू हुई तेज बारिश ने पूरे शहर का मौसम बदल दिया। बारिश का यह दौर रुक-रुक कर देर रात तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट आई। लगातार बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया इससे लोगों को काफी राहत मिली कई दिनों बाद अच्छी बारिश होने से लोगों के चेहरे खिल गए।
#WATCH | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
वीडियो मंदिर मार्ग से है। pic.twitter.com/5UEBzqmzCS
जानें 27 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 23 अगस्त यानी आज आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट है। वहीं यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
#WATCH | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 23, 2025
वीडियो मथुरा रोड से है। pic.twitter.com/4LTrPUPUhM
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
ये भी पढें: Delhi: 'मुझे तूफानों से जूझने की आदत, आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं', खुद पर हुए हमले पर बोलीं दिल्ली सीएम
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.