फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi ncr weather today Several flight operations were delayed at IGI airport due to low visibility amid fog

Delhi Weather: राजधानी में फिर दिखा कोहरा, IGI एयरपोर्ट पर कम रही विजिबिलिटी; थमी कई उड़ानों की रफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 07:38 AM IST
अनुज कुमार एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 07:38 AM IST
सार

Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में खिली धूप से दिन में पारा चढ़ रहा है। वहीं सुबह-शाम को सर्द हवा ठंड ले आती है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन
Delhi ncr weather today Several flight operations were delayed at IGI airport due to low visibility amid fog
आईजीआई हवाई अड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

Delhi Weather Update Today: फरवरी का मौसम चल रहा है। ऐसे में मौसम का पारा अब चढ़ता उतरता दिखेगा। जहां दिन में धूप है तो वहीं सुबह और शाम को मौसम ठंडा है। सोमवार सुबह दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे इलाके में कोहरा दिखा। जिसकी वजह से कम दृश्यता रही। आईजीआई हवाई अड्डे पर कई उड़ानों के संचालन में देरी हुई।
विज्ञापन

आज आसमान रहेगा साफ
सोमवार को दिन के समय आसमान साफ रहेगा। वहीं शाम और रात के समय आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय धुंध या हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
दिल्ली में 17 फरवरी तक सुबह के समय हल्की कोहरा या धुंध छाए रहने का अनुमान है। साथ ही 14 फरवरी को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम साफ रहने के कारण दिन के समय तापमान कुछ गर्म होगा। अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन

दिल्ली में रविवार को ऐसा रहा मौसम
शनिवार रात को चली ठंडी हवाओं से रविवार सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया। सुबह करीब नौ बजे ठंडक रही। इसके बाद मौसम कुछ साफ हुआ और दोपहर बाद अच्छी धूप खिली। धूप के कारण रविवार को दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। शनिवार को मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां का अधिकतम तापमान सबसे कम 21.2 डिग्री रहा।

नोएडा का मौसम 
पिछले सप्ताह में नोएडा का तापमान भले ही बढ़ा हो। लेकिन, मौसम विभाग ने मंगलवार को फिर से माैसम में बदलाव होने का पूर्वानुमान दिया है। इसके मुताबिक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर नोएडा में बारिश भी हो सकती है। हालांकि, रविवार को भी धूप तेज होने से ठंड कम होने का अहसास लोगों को रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय तापमान बढ़ना शुरू हो चुका है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। आने वाले दिनों में यह 25 डिग्री के ऊपर जाएगा, लेकिन मंगलवार से दो दिन के लिए बादल छाए रहेंगे। इससे बुधवार को बारिश होने की संभावना भी बन रही है। सुबह के समय हल्का कुहासा भी रात के समय ठंड रहने की वजह से बना रहेगा। न्यूनतम तापमान अभी 10 डिग्री के आसपास ही बना रहेगा।

गुरुग्राम का मौसम
बीते 24 घंटों में जिले में 3.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी हुई है। इस बीच जिले में स्मॉग (धुंध और धूल) की स्थिति बनी हुई है। दोपहर 12 बजे तक जिले में स्मॉग का गुबार छाया रहा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भी इजाफा होने के आसार है।

रविवार को जिले में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच ठंडी हवाओं ने मौसम सर्द बनाए रखा। लोग धूप के बावजूद अपने गर्म कपड़े पहनने को मजबूर रहे।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार न्यूनतम तापमान कम होने के कारण जिले में सर्दी का ऐहसास बना हुआ है। इस बीच जिले का औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 324 के साथ बेहद खराब श्रेणी में रहा। इसके अलावा देर शाम सेक्टर 51 का एक्यूआई 393 के साथ बेहद घातक होने की कगार पर रहा। इसी तरह विकास सदन की स्थिति रही।

टेहरी ग्राम और ग्वाल पहाड़ी का एक्यूआई दर्ज करने वाला मीटर ठप रहा। ऐसे में यहां का क्षेत्रीय एक्यूआई दर्ज नहीं हो सका। मौसम वैज्ञानिक एमएल खिच्चर का कहना है कि जिले में न्यूनतम तापमान में बढोत्तरी होने की संभावना बनी हुई है। खिली धूप के साथ मौसम में परिवर्तन होगा। हालांकि सप्ताह अंत में बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसे में इस पूरे सप्ताह मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed