फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr weather temperature will drop below 8°C and weather will be like this for next six days

दिल्लीवालों अब बढ़ेगी ठंड: 8°C नीचे पहुंचेगा पारा, कोहरे के साथ बढ़ेगी ठिठुरन, अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 22 Nov 2025 07:29 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Nov 2025 07:29 PM IST
सार

Delhi Weather Alert: दिल्ली में अब कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग ने 28 नवंबर तक मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।  सुबह के समय अधिकतर इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिनभर का मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
delhi ncr weather temperature will drop below 8°C and weather will be like this for next six days
दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ी ठंड - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में आने वाले दिनों में न्यूनतम पारा 8 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंचेगा। ऐसे में लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 से 28 नवंबर तक न्यूनतम तापमान में गिरवाट देखने को मिल सकती है, जो 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

28 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय अधिकतर इलाकों में हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिनभर का मौसम साफ रहेगा। वहीं, 24 और 25 नवंबर को न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 26 नवंबर के आसपास न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है और फिर 27 और 28 नवंबर को भी तापमान लगभग 8 से 10 डिग्री के बीच रह सकता है। इस दौरान, आसमान साफ रहेगा।

दूसरी ओर, राजधानी में खिली धूप के बावजूद ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में न्यूनतम के साथ-साथ अब अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो रही है। शनिवार को सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे दिन में सूरज की गर्मी का हल्का अहसास हुआ। इसी बीच अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 40 प्रतिशत रही। वहीं, आया नगर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां न्यूनतम पारा 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, लोधी रोड में 12, पालम में 13.2 और रिज में 12.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि रविवार को सुबह धुंध व कोहरा के साथ आसमान साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 26 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

विज्ञापन

24 से 28 नवंबर तक मौसम रहेगा साफ
24 से 28 नवंबर तक मौसम ज्यादातर साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, और हवा की गति हल्की रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 24 और 25 नवंबर को सुबह के समय हल्का कोहरा होगा, जबकि दिनभर आसमान साफ रहेगा। 

26 नवंबर को भी हल्का कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा और तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। 27 और 28 नवंबर को भी सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है, लेकिन दिनभर मौसम साफ़ रहेगा और तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की गति 00 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी और प्रदूषण स्तर पर नजर रखी जाएगी।

ये भी पढ़ें: कातिल बहनोई: पहले कार में पिलाई शराब, फिर कई बार गोदा चाकू.. नग्न शव नाले में फेंका; मिटाना चाहता था सारे सबूत


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed