{"_id":"641d2463b2016c14690fb054","slug":"delhi-ncr-weather-rain-started-in-many-areas-of-delhi-ncr-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में फिर बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई शुरू
Fri, 24 Mar 2023 09:49 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 24 Mar 2023 09:49 AM IST
सार
Delhi NCR Weather Update Today 24 March: दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। जिसके बाद मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बता दें कि शुक्रवार को सुबह से ही कई इलाकों में पर बादल छाए रहे हुए थे।
विज्ञापन
मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला
फरवरी के अंत से तेजी से तापमान का ग्राफ ऊपर जा रहा था, इस कारण से सर्दी में भी गर्मी का अहसास हो रहा था। पिछले कई दिनों में मौसम के करवट लेने से तापमान तेजी से लुढ़का है। सोमवार देर शाम दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश ने तापमान को और नीचे कर दिया। मंगलवार को दिन का तापमान ही सामान्य से पांच डिग्री कम दर्ज हुआ। इससे मार्च के महीने में सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह अचानक बदलाव देखने को मिला। दिल्ली में सोमवार को शाम को झमाझम बारिश हुई। मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक 10.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश रिज में 43.0 मिमी दर्ज हुई। जबकि जाफरपुर में 30.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन