{"_id":"685a616529a7b68cf40c623e","slug":"delhi-ncr-weather-rain-in-noida-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का इंतजार, नोएडा-गाजियाबाद में बरसे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश का इंतजार, नोएडा-गाजियाबाद में बरसे बदरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
Tue, 24 Jun 2025 01:57 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:57 PM IST
सार
Delhi NCR Rain Alert: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बादल छाए हुए हैं। प्री मानसून का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग की ओर से कहा जा रहा है कि 27 जून से पहले ही मानसून दस्तक दे देगा।
विज्ञापन
गाजियाबाद में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Monsoon In Delhi NCR: दिल्ली समेत एनसीआर में मौसम विभाग ने बादल और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया हुआ है। मंगलवार दोपहर को नोएडा और गाजिायबाद के कई इलाकों में बारिश हुई। कई इलाकों में अभी भी बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
तीन दिन का यलो अलर्ट बिन बारिश बीता
मौसम विभाग का तीन दिन का यलो अलर्ट बिन बारिश के बीत गया। हर कोई दिल्ली में बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहा है। हालांकि मौसम विभाग ने सोमवार को फिर कहा था कि मानसून की बारिश के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। ऐसे में एक से दो दिन में दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस की एंट्री हो जाएगी। विभाग ने 29 जून तक लगातार बारिश के संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली में रविवार की तरह सोमवार को भी लोग उमस से परेशान रहे। दिन भर बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दिल्ली में लोदी रोड के आसपास के इलाकों में बारिश हुई, जिसने उमस को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
इधर पूरी दिल्ली बारिश के लिए तरस गई। सोमवार को अधिकतम अद्रता 89 फीसदी रही जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम 5:30 बजे तक 004.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: Delhi: कांवड़ समितियों को डायरेक्ट मिलेगा 50 हजार से 10 लाख तक का फंड, रेखा कैबिनेट का बड़ा फैसला
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन