Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, नोएडा समेत कई शहरों में हो रही झमाझम बारिश
Delhi NCR Rain: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भारी बारिश हो रही है। बारिश के बीच यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है। दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है।
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह से आसमान में हल्के बादल दिखे, जो दोपहर बाद घने हो गए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के आस-पास के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश का अलर्ट है।
दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर मंगलवार सुबह से शाम तक रेंगे वाहन
दिल्ली में भारी बारिश के कारण बीते दिन खासकर दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर यातायात जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक यह स्थिति बनी रही। शहर में जलभराव और कम दृश्यता के कारण उड़ान संचालन में भी व्यवधान आ रहा है, जिसके कारण एयरलाइनों को यात्रा संबंधी सलाह जारी करनी पड़ रही है।
VIDEO | Rain lashes Delhi. Visuals from Chanakyapuri.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz pic.twitter.com/hZRFdJesFv
मंगलवार को दिन भर हुई बारिश
बारिश के कारण दिल्ली के ज्यादातर अंडरपास ओखला, पुल प्रह्लादपुर अंडरपास, एयरपोर्ट, मूलचंद आदि अंडरपास में दिन भर जलभराव की स्थिति रही। इससे वाहनों की आवाजाही में दिन भर परेशानी होती रही। इससे जाम जैसे हालात पैदा हो गए थे। इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर भी जलभराव होने से जगह-जगह जाम लग रहा था। इनमें धौला कुंआ, एनएच-8 व 24, महिपालपुर, अंधेरिया मोड़, सतबड़ी-महरौली रोड, पूरा एमबी रोड, ग्रीन पार्क, मॉडल टाउन, लक्ष्मी नगर, सीलमपुर, जाफराबाद, गाजीपुर, शाहदरा आदि जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही।
लगातार तीसरे साल सितंबर दूसरे दिन रहा ठंडा
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम से लेकर रात भर मूसलाधार बारिश हुई। ऐसे में लगातार तीसरे साल भी सितंबर दूसरे दिन ठंडा रहा। बीते तीन साल से न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के करीब रहा है। दूसरी ओर, मानसून का असर मंगलवार को भी देखने को मिला। सुबह से ही बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश जारी रही। दोपहर तीन बजे कई इलाकों में रिमझिम बारिश तेज होने लगी और चार बजे दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश ने तेजी पकड़ी। बारिश से कई इलाकों की सड़के जलमग्न हो गईं। इस दौरान सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुुसार, बीते 24 घंटे में दिल्ली में 37.8 और मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ में 26, रिज में 20.6, आया नगर में 5.3 पालम में 8.9, लोधी रोड़ में 7.8, पूसा में 8.5 और राजघाट में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम के साथ 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 100 से 81 फीसदी रहा। वहीं, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी हल्की स्तर की वर्षा होने की संभावना जताई है, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
राजधानी में 7 सितंबर तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 4 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने और अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5, 6 और 7 सितंबर को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 4 और 6 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं, 7 सितंबर को दिल्ली में ही इसके 31 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट के साथ 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। अगले 5 दिनों तक दिल्ली में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिणी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है जो औसत समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.