फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Earthquake in Delhi Today News in Hindi:Delhi-NCR tremors indicate strong earthquake

दिल्ली-एनसीआर में 4.7 तीव्रता का भूकंप, हरियाणा और राजस्थान में भी महसूस किए गए झटके

Fri, 03 Jul 2020 07:10 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 03 Jul 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Delhi Today News in Hindi:Delhi-NCR tremors indicate strong earthquake
भूकंप के झटके

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने घरों से बाहर आ गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.7 मापी गई। भूकंप का केंद्र गुरुग्राम बताया जा रहा है। भूकंप के झटके दिल्ली समेत नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में भी महसूस किए गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि आज मिजोरम में चम्फाई के नजदीक भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.6 नापी गई थी। इसके बारे में नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप का झटका दोपहर को 14:35 बजे आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 28 जून यानी रविवार दोपहर को मेघालय में तुरा के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप के झटके दोपहर को 12:24 मिनट पर महसूस किए गए। सेंटर ने बताया कि रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.9 रही।


वहीं 26 जून यानी शुक्रवार को भी मेघालय के तुरा इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। मेघालय के पश्चिम में 79 किलोमीटर दूर रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.3 मापी गई थी। इससे पहले भी पूर्वोत्तर के असम के गुवाहाटी, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई थी। तब मिजोरम का आइजोल भूकंप का केंद्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed