फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR temperature Rises Due to Sun Heat Temperatures to Cross 40 by the Weekend

गए सुहावने दिन: सूरज की तपिश से चढ़ने लगा दिल्ली-NCR का पारा, अब 40 डिग्री टॉर्चर के लिए हो जाएं तैयार

Mon, 13 Apr 2026 08:07 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 13 Apr 2026 08:07 PM IST
सार

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने को मिलेगी इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री के बीच रह सकता है। 

विज्ञापन
Delhi NCR temperature Rises Due to Sun Heat Temperatures to Cross 40 by the Weekend
दिल्ली में गर्मी से हाल बेहाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में अप्रैल के शुरुआती दिनों में मौसम सुहावना रहा है। अधिकतम तापमान ने अब तक 40 डिग्री का आंकड़ा नहीं हुआ। केवल दो अप्रैल को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि इस सीजन का सबसे अधिक तापमान था। सात व आठ अप्रैल को हुई बारिश के बाद अब तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और सूरज की तपिश तेज हो रही है। इस कारण से वीकेंड तक पारा 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन

सफदरजंग मानक केंद्र में शनिवार व रविवार को अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 और 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। जो कि सामान्य से तीन डिग्री नीचे ही चल रहा है। अब मौसम के गर्म होने की संभावना बन रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कोई नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक नहीं दे रहा इस कारण से मौसम गर्म व शुष्क रहेगा। मौसम विभाग की माने तो वीकेंड पर 17, 18, 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 39-41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री के बीच रहेगा।

विज्ञापन

दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब दिल्ली-एनसीआर में तेज धूप देखने को मिलेगी इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। 14 से 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री के बीच रह सकता है। 

इस बार तापमान में बढ़ोतरी थोड़ी देर से देखने को मिल रही है। बीते साल 7 से 9 अप्रैल को ही तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। जबकि वर्ष 2022 मे सात अप्रैल से ही तापमान 40 के पार था। अप्रैल के अंत में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया था। अगले सप्ताह भले ही तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिले लेकिन अभी हीट वेव की संभावना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed