{"_id":"68a8152edba5c096ce093436","slug":"delhi-ncr-rain-weather-suddenly-changed-people-got-relief-from-humidity-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rain: अचनाक मौसम ने बदली करवट, कई जगह बारिश होने से लोगों को उमस से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Rain: अचनाक मौसम ने बदली करवट, कई जगह बारिश होने से लोगों को उमस से मिली राहत
Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 22 Aug 2025 12:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदली और कई जगह बारिश शुरू हो गई। इससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने कल ही आंधी के साथ बारिश के आसार जता दिए थे।
विज्ञापन
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, 22 अगस्त के अलावा 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। वहीं, 23 तारीख के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है। 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन