{"_id":"65f1918357c5592c3e002447","slug":"delhi-ncr-rain-drizzle-in-many-areas-weather-update-news-in-hindi-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बूंदाबांदी, आसमान में छाए काले बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बूंदाबांदी, आसमान में छाए काले बादल
Wed, 13 Mar 2024 09:36 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 13 Mar 2024 09:36 PM IST
सार
बारिश होने से पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने कल ही बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर होते-होते कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश होने से पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने कल ही बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह के समय आसमान साफ रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि दिल्ली से सटे सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) नंदगांव (यूपी), भिवाड़ी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।
विज्ञापन