फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Rain Drizzle in many areas Weather update News in Hindi

Delhi NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में बूंदाबांदी, आसमान में छाए काले बादल

Wed, 13 Mar 2024 09:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 13 Mar 2024 09:36 PM IST
सार

बारिश होने से पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने कल ही बारिश की संभावना जताई थी। मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और एनसीआर में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Delhi NCR Rain Drizzle in many areas Weather update News in Hindi
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ली। दोपहर होते-होते कई इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बारिश होने से पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने कल ही बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। 

विज्ञापन


दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम रहा। उधर, अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह के समय आसमान साफ रहा। प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार से पारा बढ़ेगा। इस दौरान न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने पूरी दिल्ली और एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की संभावना जताई है। साथ ही कहा है कि दिल्ली से सटे सोहना, पलवल, नूंह, औरंगाबाद, होडल (हरियाणा) नंदगांव (यूपी), भिवाड़ी के आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed