Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर की हवा में नहीं हो रहा सुधार, 'गंभीर' श्रेणी में है ज्यादातर इलाकों की वायु गुणवत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार और प्रशासन द्वारा लगातार किए जा रहे प्रदूषण रोकने के उपाय भी दिल्ली-एनसीआर की हवा को सुधार नहीं पा रहे हैं। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है। वहीं अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता 350 के पार दर्ज हुई है जो बहुत खराब श्रेणी में आती है।
मंगलवार को सबसे प्रदूषित रही दिल्ली
दिल्ली में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनी हुई है और लोगों की स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आज भी राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। आज सवेरे आनंद विहार और नजफगढ़ में एक्यूआई 402 और 414 तथा मंदिर मार्ग और अशोक विहार में 364 और 397 दर्ज किया गया है।
हवाओं के शांत पड़ने से दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को भी गंभीर श्रेणी में बनी रही। हवा में प्रदूषण की मात्रा अधिक होने की वजह से दिन में भी धुंधलका छाया हुआ था। वहीं, पूरा एनसीआर प्रदूषण के लिहाज से डार्क जोन में बना है। दिल्ली मंगलवार को देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक 476 दर्ज किया गया। दिल्ली से सटे दूसरे शहरों की हवा भी गंभीर स्तर तक प्रदूषित रही।
Delhi: Visibility reduces due to smog in the national capital, as the air quality deteriorates in Delhi-NCR. Visuals from
— ANI (@ANI) November 11, 2020
Karkardooma.
Air Quality Index (AQI) at 404 ('severe' category) in Anand Vihar, as per Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/G6CqCiRyQ8