{"_id":"681434423e76c3de4609a33c","slug":"delhi-ncr-heavy-rain-weather-forecast-inclement-weather-impacts-flight-operations-at-delhi-airport-2025-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Ncr Rain: दिल्ली में तेज बारिश और आंधी... आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित; एडवायजरी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Ncr Rain: दिल्ली में तेज बारिश और आंधी... आईजीआई एयरपोर्ट पर उड़ानें प्रभावित; एडवायजरी जारी
Fri, 02 May 2025 11:37 AM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 02 May 2025 11:37 AM IST
सार
तेज आंधी और बारिश का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। कई फ्लाइट लेट हो गई हैं, जबकि कुछ का रास्ता बदला गया है। दिल्ली एयरपोर्ट का कहना है, "दिल्ली में खराब मौसम और आंधी-तूफान के कारण एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश
- फोटो : X @ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार की सुबह भारी बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आंधी और तेज हवाओं के कारण उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ। हवाई अड्डे का संचालन करने वाली कंपनी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि खराब मौसम के कारण कुछ उड़ानें प्रभावित हुईं।
दिल्ली एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण परिचालन बाधित होने के कारण तीन उड़ानों का मार्ग डायवर्ट किया गया और 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने वाली दो उड़ानों को जयपुर और एक को अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार, 200 से अधिक उड़ानें विलंबित हुईं।
दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड ने सुबह 5.20 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि "हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को बिना परेशानी सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
एयर इंडिया ने यह भी कहा कि प्रतिकूल मौसम के कारण उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है। एयरलाइन ने सुबह 5.51 बजे एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली से आने-जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें देरी से हैं कुछ का मार्ग बदल दिया गया है।

सभी उड़ानों पर असर पड़ने की संंभावना
एयरलाइन के अनुसार, हमारी सभी उड़ान के कार्यक्रम पर असर पड़ने की संभावना है। हम परेशानियों को कम करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।" इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा देश का सबसे बड़ा और व्यस्ततम हवाई अड्डा है, जो रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों का संचालन करता है।
स्पाइसजेट के अनुसार, खराब मौसम के कारण दिल्ली में एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) में भारी भीड़ है। एयरलाइन ने सुबह 10.09 बजे एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "सभी प्रस्थान/आगमन और उनकी परिणामी उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।"

Delhi Airport says, "Due to inclement weather conditions and thunderstorms in Delhi, some flights have been impacted at Delhi Airport. Our on-ground teams are diligently working with all stakeholders to ensure a seamless and efficient passenger experience. Passengers are… pic.twitter.com/2xY8IfPtkz
— ANI (@ANI) May 2, 2025
दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट की गई एडवाइजरी में कहा कि दिल्ली में खराब मौसम और आंधी के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अपडेट जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।
दिल्ली में बूंदाबांदी का सिलसिला तड़के 3 बजे के बाज शुरू हुआ। पहले आईटीओ, मंडी हाउस और मध्य दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी और बारिश शुरू हुई। इसके बाद हवाओं में तेजी आई और अंघेरे के बीच गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने लगी।
बारिश और तेज हवाओं के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनट 3 पर टिन की छत गिर गई है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कई पेड़ गिरने की भी सूचना है।
यह भी पढ़ें: Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे; दिल्ली हवाई अड्डे पर टिन की छत गिरी
यह भी पढ़ें: Weather : दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश, पेड़ गिरे; दिल्ली हवाई अड्डे पर टिन की छत गिरी