फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi ncr gusty winds alert next two hours

बदलने वाला है मौसम: दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार, तेज हवाओं का अलर्ट वापस लिया

Sun, 14 Jun 2026 11:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 14 Jun 2026 11:01 PM IST
सार

मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

विज्ञापन
delhi ncr gusty winds alert next two hours
दिल्ली एनसीआर में बदलने वाला है मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में अगले दो घंटों के दौरान हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के महरौली, तुगलकाबाद, छतरपुर, आईजीएनओयू, अयानगर और डेरामंडी क्षेत्रों में रुक-रुक कर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

विज्ञापन

एनसीआर के अलावा हरियाणा में बारिश
इसके अलावा एनसीआर के गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ के साथ-साथ हरियाणा के झज्जर, फरुखनगर, सोहना और पलवल में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं हरियाणा के नूंह और राजस्थान के भिवाड़ी में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तेज हवा का अलर्ट लिया वापस
मौसम विभाग ने बताया कि पहले जारी किया गया धूलभरी आंधी और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अलर्ट अब वापस ले लिया गया है। इसके चलते दिल्ली-एनसीआर में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने और हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है।

विज्ञापन

राजधानी में 20 जून तक फिर 42 डिग्री पहुंचेगा पारा
राजधानी में रविवार को गर्मी के कारण लोग बेहाल दिखे। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। अगले एक सप्ताह तक कड़ी धूप निकलने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 20 जून तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

रविवार सुबह से पहले न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 4.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, यह अभी भी सामान्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। दोपहर में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 2.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अगले सात दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी के आसार
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर से शाम तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी चलने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। हालांकि, इससे तापमान में कमी नहीं आएगी। सोमवार को पारा लगभग 40 सेल्सियस पहुंच सकता है। वहीं, 20 जून तक यह लगभग 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed