फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR air reached in critical category

गंभीर श्रेणी में पहुंची दिल्ली-एनसीआर की हवा, औसत एक्यूआई 413, जहांगीरपुरी में सबसे खराब स्थिति

Thu, 26 Nov 2020 01:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2020 01:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi-NCR air reached in critical category
demo pic... - फोटो : amar ujala

राजधानी की हवा एक बार फिर बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में 34 अंकों की बढ़ोतरी हुई और औसत एक्यूआई 413 दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर में शामिल गुरुग्राम को छोड़कर अन्य इलाकों की हवा बहुत खराब और गंभीर श्रेणी स्तर पर रही। गाजियाबाद में सबसे खराब हवा में लोगों ने सांस ली। वहीं, दिल्ली के जहांगीरपुरी में 472 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, औसत एक्यूआई 413 रहा, जो एक दिन पहले 379 था। सोमवार को यह आंकड़ा 295 रहा था। वहीं, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में पराली जलाने की 63 घटनाएं दर्ज की गई। इससे उत्पन्न होने वाले प्रदूषित तत्व पीएम 2.5 कि प्रदूषण में 2 फीसदी हिस्सेदारी रही, जो कि एक दिन पहले 5 फीसदी थी। प्रदूषण के लिए जिम्मेदार तत्व पीएम 10 का स्तर 376 और पीएम 2.5 का स्तर 210 दर्ज किया गया। दोनों ही बहुत खराब श्रेणी में रहे, जबकि पीएम 10 का स्तर 100 से कम और पीएम 2.5 का स्तर 60 से कम होने पर सुरक्षित श्रेणी में माना जाता है।
विज्ञापन


पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु मानक संस्था सफर के अनुसार, इन दिनों हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिम दिशा के बजाय दक्षिण-पूर्व की ओर हो गया है। रफ्तार में भी कमी आई है। इस वजह से प्रदूषक तत्व दिल्ली की हवा में ठहर रहे हैं। अगले दो दिनों में हवा की गति बढ़ने प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि दिवाली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंच गई थी। इसके बाद हुई बारिश ने हवा को साफ किया था। इसके बाद से हवा लगातार खराब से बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड जोन में पहुंचे 19 हॉटस्पॉट
दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद 19 हॉटस्पॉट भी रेड जोन में पहुंच गए, जबकि एक दिन पहले इनकी संख्या 10 से भी कम थी। 

दिल्ली के हॉटस्पॉट की स्थिति
जहांगीरपुरी    472
बवाना    467
रोहिणी    467
सोनिया विहार    469
अशोक विहार    464
विवेक विहार    455
आनंद विहार    449
मुंडका    449
नरेला    447
वजीरपुर    446 
डीटीयू    440 
आईटीओ    434
पटपड़गंज    427
ओखला फेज-2    426
पंजाबी बाग    426
चांदनी चौक    420
आरकेपुरम    412
दिलशाद गार्डन    408
मंदिर मार्ग    401 

एनसीआर के आंकड़े
गाजियाबाद    444
नोएडा    414
ग्रेटर नोएडा    394
फरीदाबाद    348
गुरुग्राम    299

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed