फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR air quality will remain in the average category for next three days

Pollution in Delhi-NCR: बारिश का दौर थमते ही जहरीली हुई हवा, नोएडा की वायु गुणवत्ता सबसे खराब

Wed, 12 Oct 2022 10:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Oct 2022 10:41 PM IST
सार

वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की सेहत औसत श्रेणी में ही बनी रहेगी।

विज्ञापन
Delhi-NCR air quality will remain in the average category for next three days
दिल्ली में छाया सफेद धुंध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश का दौर थमते ही दिल्ली-एनसीआर की हवा पर प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। बीते 24 घंटे में हवा क सेहत बिगड़कर औसत श्रेणी में पहुंच गई है। सबसे खराब हवा 188 एक्यूआई के साथ नोएडा की दर्ज की गई है। वहीं, दिल्ली का एक्यूआई 143 के साथ औसत श्रेणी में रहा है। वायु मानक एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की सेहत औसत श्रेणी में ही बनी रहेगी।

विज्ञापन


केंद्र की संस्था सफर के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2.5 माइक्रोमीटर से बड़े कणों की पीएम 10 में 58 फीसदी हिस्सेदारी रही। पीएम 10 का स्तर 115 व पीएम 2.5 का स्तर 52 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर दर्ज किया गया है। सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक हवा की रफ्तार आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी व वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई
दिल्ली- 143
फरीदाबाद- 161
गाजियाबाद- 167
ग्रेटर नोएडा- 180
गुरुग्राम- 120
नोएडा- 188

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed