{"_id":"5c3bd434bdec22739c3fce79","slug":"delhi-ncr-air-quality-still-on-dangerous-level-on-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर की हवा दूसरे दिन भी गंभीर स्तर पर, जल्द सुधार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर की हवा दूसरे दिन भी गंभीर स्तर पर, जल्द सुधार की आस
Mon, 14 Jan 2019 05:43 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली और एनसीआर की हवा में लगातार दूसरे दिन प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना रहा। एनसीआर में गाजियाबाद सर्वाधिक प्रदूषित रहा। हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार और मौसम में बदलाव को देखते हुए एजेंसियों ने दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन में प्रदूषण स्तर में सुधार की संभावना जताई है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार शाम छह बजे दिल्ली-एनसीआर की हवा में मौजूद खतरनाक पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 का स्तर 272 और पीएम 10 का स्तर 422 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर रिकॉर्ड किया गया। पीएम 2.5 का सामान्य स्तर 60 और पीएम 10 का 100 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर है। शनिवार की तुलना में रविवार को पीएम कणों में मामूली गिरावट हुई है। शनिवार को पीएम 2.5 आपात स्तर (300 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर) को पार कर गया था।
विज्ञापन
केंद्रीय एजेंसी सफर के मुताबिक, अगले दो दिन में हवा में प्रदूषण कणों में कमी से वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार की संभावना है। सीपीसीबी के मुताबिक, दिल्ली में 24 जगह हवा में प्रदूषण गंभीर स्तर पर रहा, जबकि सात जगह हवा बेहद खराब रही। सफर के मुताबिक, बारिश नहीं हुई तो अगले तीन दिन में प्रदूषण का स्तर और गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
रविवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 414 रहा। हालांकि गुरुग्राम को छोड़कर एनसीआर के शहरों का सूचकांक दिल्ली की तुलना में अधिक दर्ज हुआ। गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 428, नोएडा में 425, ग्रेटर नोएडा 424, फरीदाबाद में 422 और गुरुग्राम में 324 रिकॉर्ड किया गया।