फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-NCR: Air pollution condition critical for third day

दिल्ली-एनसीआर : वायु प्रदूषण की हालत गंभीर, अभी दो दिन राहत के आसार नहीं

Mon, 08 Nov 2021 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 08 Nov 2021 04:56 AM IST
सार

सफर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज हवाओं के कारण पराली का धुआं तेजी से दिल्ली की हवा में घुलकर इसे जहरीला बना रहा है। 
 

विज्ञापन
Delhi-NCR: Air pollution condition critical for third day
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और दिल्ली में दिवाली के तीसरे दिन रविवार को भी प्रदूषण को लेकर स्थिति गंभर बनी रही। दिल्ली में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 428 रहा। गाजियाबाद देश का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा। एक दिन पहले यह देश के प्रदूषित शहरों में पहले नंबर पर था। रविवार को हरियाणा के जींद को खतरनाक हवा के साथ देश का सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। सफर इंडिया के मुताबिक अभी दो दिन राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


दिल्ली में शनिवार से 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में नौ अंकों की कमी के साथ एक्यूआई गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। दूसरी तरफ, एनसीआर के फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में प्रदूषण की स्थिति में मामूली सुधार के बाद यह बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। हवा की गुणवत्ता गंभीर से लेकर बहुत खराब श्रेणी में बनी रहेगी। 
विज्ञापन


सफर के मुताबिक, रविवार को पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की 4,189 घटना दर्ज की गईं। दिल्ली के प्रदूषण में इसका हिस्सा 48 फीसदी रहा। इस सीजन में पराली के प्रदूूषण का यह सबसे अधिक हिस्सा है। सफर का कहना है कि उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने वाली तेज हवाओं के कारण पराली का धुआं तेजी से दिल्ली की हवा में घुलकर इसे जहरीला बना रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम10 बेहद खराब व पीएम2.5 गंभीर श्रेणी में
शनिवार से 24 घंटे में हवा में पीएम10 का स्तर 423 व पीएम2.5 का स्तर 282 माइक्रोग्राम प्रतिघन मीटर रहा। पीएम10 का स्तर बहुत खराब व पीएम2.5 का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 437 था। एनसीआर के दो शहरों में हवा को लेकर स्थिति में हल्का सुधार हुआ है। फरीदाबाद का एक्यूआई 372 व ग्रेटर नोएडा का 365 रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed