{"_id":"69c753e0b9e268fcc4022745","slug":"delhi-murder-news-minor-murdered-in-dispute-over-playing-dj-music-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder: डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकू से वार कर नाबालिग की हत्या, दोस्त घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder: डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, चाकू से वार कर नाबालिग की हत्या, दोस्त घायल
Sat, 28 Mar 2026 09:37 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:37 AM IST
सार
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात चाकूबाजी की घटना की जानकारी के बाद रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायलों को पास के अस्पताल ले जा चुके थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली के रानीबाग में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े में 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हमलावरों ने दोनों पर चाकू से हमला किया। मृतक की शिनाख्त निखिल यादव और घायल की पहचान सनी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि देर रात चाकूबाजी की घटना की जानकारी के बाद रानीबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायलों को पास के अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल में डॉक्टरों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। उसके सीने पर चाकू के घाव था।
विज्ञापन
पूछताछ में मृतक के दोस्त ने बताया कि निखिल अपने साथियों के साथ रानी बाग स्थित एक शादी समारोह में गया था। जहां उनका दूसरे कुछ लड़कों से विवाद हो गया और दूसरे पक्ष ने निखिल और सनी पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर लिया। पुलिस ने रात में दबिश देकर मुख्य आरोपी समेत सात नाबालिगों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन