फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case BJP MP Hansraj Hans met the victim's family

Delhi Murder Case: नाबालिग पीड़िता के परिवार से मिले भाजपा सांसद हंसराज हंस, बोले- प्रधानमंत्री भी भावुक हो गए

Tue, 30 May 2023 02:25 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 May 2023 02:25 PM IST
सार

दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से भाजापा सांसद हंस राज हंस ने आज शाहबाद डेयरी इलाके में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा।

विज्ञापन
Delhi Murder Case BJP MP Hansraj Hans met the victim's family
वीडियो में वार करता साहिल - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी द्वारा बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या करने के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज ने हर किसी का दिल दहला दिया। इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को दिल्ली के उत्तर-पश्चिमी इलाके से भाजापा सांसद हंस राज हंस ने आज शाहबाद डेयरी इलाके में पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें एक लाख रुपये का चेक सौंपा। इस परिवार से मिलकर सांसद हंस राज हंस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस खबर को सुनकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुझे साक्षी के परिवार से मिलने के लिए भेजा है। उन्होंने आगे कहा कि हम पुलिस से बात कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन



उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह एक बहुत ही दर्दनाक घटना है। दिल्ली सरकार लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये की मुआवजा राशि देगी और हम उन्हें आश्वासन देते हैं कि हमारी सरकार सुनिश्चित करेगी कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले। हम समग्र कानून व्यवस्था के बारे में चिंतित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed