फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Municipal Council to organize yoga camps at 75 places on occasion of International Yoga Day

International Yoga Day: 75 स्थानों पर होगा योग शिविर का आयोजन, NDMC तैयारी में जुटा

Tue, 14 Jun 2022 01:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 14 Jun 2022 01:05 AM IST
सार

एनडीएमसी 75 विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की तैयारी कर रही है। इनमें 45 एनडीएमसी और नवयुग स्कूल सहित नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केन्द्र, सरकारी कार्यालय और कामकाजी महिला छात्रावास शामिल हैं। 

विज्ञापन
Delhi Municipal Council to organize yoga camps at 75 places on occasion of International Yoga Day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की ओर से 75 जगहों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के तहत इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एनडीएमसी अपने अधिकार क्षेत्र में योग कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रही है।

विज्ञापन


इनमें 45 एनडीएमसी और नवयुग स्कूल सहित नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन, लोधी गार्डन, एनडीएमसी मुख्यालय, पालिका केन्द्र, सरकारी कार्यालय और कामकाजी महिला छात्रावास शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2022 के सफल आयोजन के लिए एनडीएमसी की ओर से अपने तीन प्रमुख उद्यान नेहरु पार्क, तालकटोरा गार्डन और लोधी गार्डन में लोगों के बीच जागरुकता के लिए 14 से 20 जून तक रोजाना बिल्ड-अप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इनमें आर्ट ऑफ लिविंग, गायत्री परिवार और पतंजलि के सहयोग से सुबह छह से 7:30 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।स्कूली छात्रों में योग के प्रति जागरुकता के लिहाज से 18 से 20 जून के दौरान 45 स्कूलों में योग बिल्ड अप कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। शिविरों में एनडीएमसी योग प्रोटोकॉल के अनुसार प्रतिदिन योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed