फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Municipal Corporation schools will be world class in five years, infrastructure will improve

Delhi: पांच साल में विश्वस्तरीय होंगे दिल्ली नगर निगम स्कूल, बुनियादी ढांचे में होगा सुधार

Fri, 07 Apr 2023 07:21 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 07 Apr 2023 07:21 AM IST
सार

स्कूल में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री आतिशी, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, एमसीडी आयुक्त समेत सहित अन्य के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। 

विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation schools will be world class in five years, infrastructure will improve
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली नगर निगम के स्कूल आगामी पांच साल में विश्व स्तरीय बनेंगे। स्कूल में बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा मंत्री आतिशी, शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज, एमसीडी मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय, एमसीडी आयुक्त समेत सहित अन्य के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए। 

विज्ञापन


बैठक में मुख्यमंत्री ने निगम के सभी स्कूलों की बिल्डिंग शानदार बनाने के साथ ही हर स्कूल में एक एस्टेट मैनेजर, आईटी सहायक और सुरक्षा गार्ड तैनात करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने निगम अधिकारियों से 15 दिन में लैंडफिल प्रबंधन पर कार्ययोजना देने को कहा। निगम सितंबर तक सभी छोटे पार्कों और मार्च-24 तक बड़े पार्कों का पुनर्विकास करेगी।

विज्ञापन

सीएम ने कहा कि हमारे बच्चों के अंदर प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अगर एमसीडी से इन बच्चों को पर्याप्त सहयोग दें तो ये बच्चे अपनी प्रतिभा को साबित कर पूरे देश का नाम ऊंचा करेंगे। मुख्यमंत्री ने एमसीडी के शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को प्रेरित करने और उन्हें दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की तरह ही अच्छी ट्रेनिंग देने की आवश्यकता पर बल दिया। 

मुख्यमंत्री ने नए माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण के लिए एमसीडी के स्कूलों में खाली जमीन की तलाश करने का भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एमसीडी के अच्छे स्कूल भी दिल्ली सरकार के स्कूलों के स्तर से मेल नहीं खाते हैं। एमसीडी और दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रधानाचार्यों का एक संयुक्त प्रशिक्षण जल्द ही तय किया जाना चाहिए।

दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में पढ़ते हैं आठ लाख बच्चे 
अधिकारियों ने सीएम को बताया कि एमसीडी के 1185 साइटों पर 1,578 स्कूलों में करीब 8.76 लाख बच्चे पढ़ते हैं। इनमें 342 स्कूल दो शिफ्टों में चलते हैं। इनमें से 126 स्कूलों में पक्की इमारत नहीं है और करीब 200 स्कूलों की बिल्डिंग की मरम्मत की आवश्यकता है। बैठक में इन स्कूलों में सुरक्षा गार्डों की अनुपस्थिति, शौचालयों की खराब हालत, साफ-सफाई की कमी, शिक्षकों व प्रधानाचार्यों पर काम के बोझ और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों की कमी पर भी चर्चा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed