फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mother advice son not to drink alcohol then he killed her mother brutally

मां ने दी शराब न पीने की नसीहत तो पहले मां के सिर को दीवार पर मारा फिर मुंह पर तकिया रखा और...

Thu, 05 Jul 2018 01:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jul 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
delhi mother advice son not to drink alcohol then he killed her mother brutally
mandawali murder - फोटो : अमर उजाला

मंडावली इलाके में शराब नहीं पीने की नसीहत देने पर युवक ने वृद्ध मां की हत्या कर दी। कहासुनी के दौरान आरोपी ने मां के सिर को दीवार पर दे मारा और फिर उसके मुंह पर तकिया रखकर उसे दबा दिया।

विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने गुनाह कबूल पर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोहित वशिष्ठ (23) के रूप में हुई है। वह 12वीं पास है और बेरोजगार है। पिता की पेंशन से उसका खर्चा चलता था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 1 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि पांडव नगर डी ब्लॉक के एक मकान में वृद्ध महिला अचेत अवस्था में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा को लालबहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से बोला झूठ

delhi mother advice son not to drink alcohol then he killed her mother brutally
प्रतीकात्मक तस्वीर

वृद्धा की पहचान पांडव नगर निवासी रेणु (70) के रूप में की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 30 जून की रात रेणु का बड़ा बेटा शराब पीकर घर आया था। इस दौरान उसकी रेणु से झगड़ा हुआ था।

इसके बाद पुलिस ने मोहित के साथ-साथ उसके छोटे भाई रोहित की भी तलाश कर पूछताछ करने लगी। इसी बीच पुलिस को रेणु का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिल गया, जिसमें सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने का खुलासा हुआ।

पूछताछ में मोहित ने पुलिस को बताया कि उसकी मां की मौत बीमारी की वजह से हुई है। दो सप्ताह पहले ही उसके पिता का देहांत हुआ था। उसके बाद से उसकी मां डिप्रेशन में थी। लेकिन पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो मोहित टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया।

मां को बेहोश देख भाग गया था

delhi mother advice son not to drink alcohol then he killed her mother brutally
फाइल फोटो

आरोपी ने बताया कि उसका मां के साथ अकसर कहासुनी होती थी। उस रात वह शराब के नशे में घर पहुंचा तो इस बात पर मां के साथ कहासुनी होने लगी। इस दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर रेणु का सिर पकड़कर दीवार से टकरा दिया।

इसके बाद तकिया लेकर उसके मुंह पर रखकर दबा दिया। जब रेणु अचेत अवस्था में हो गई तो आरोपी उसे छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed