{"_id":"5f9d3a5390c54a707d0045fb","slug":"delhi-most-patients-with-mild-symptoms-of-corona","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: ज्यादातर मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: ज्यादातर मरीजों में कोरोना के हल्के लक्षण
Sat, 31 Oct 2020 03:50 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 31 Oct 2020 03:50 PM IST
सार
- संक्रमितों के मुकाबले अस्पतालों में भर्ती हो रहे कम मरीज
- 65 फीसदी बिस्तर खाली, 12 प्रतिशत रोगी हो रहे हैं भर्ती
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण के मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन उसके मुकाबले अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या बहुत कम है। कुल सक्रिय मामलों के महज 19 फीसदी रोगी कोविड अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। इसका बड़ा कारण यह भी है कि इस समय अधिकतर मरीजों में संक्रमण के हल्के लक्षण है और उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है।
विज्ञापन
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, कोविड अस्पतालों में 15749 बेड हैं। इन पर 5854 मरीज भर्ती हैं और 9895 खाली हैं। एक सप्ताह में दिल्ली में 6,200 नए मरीज बढ़े हैं। उसके मुकाबले अस्पतालों में महज 720 रोगी भर्ती हुए। यानी, 12 फीसदी मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अधिकतर रोगियों में बेहद हल्के लक्षण हैं। कुल सक्रिय मामले के 65 फीसदी मरीजों का घर पर ही इलाज किया जा है। कुछ मरीजों को परेशानी होती है तो उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाता है। इस समय सरकार का कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग पर विशेष ध्यान है। संक्रमित के संपर्क में आए हर व्यक्ति की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल मास्क को ही समझें वैक्सीन : जैन
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि इस समय 35 फीसदी बेड भरे हैं। आने वाले दिनों में मरीज बढ़ते हैं तो सरकार की पूरी तैयारी है। इस मौसम में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को कोरोना से बचाव के सभी सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करना चाहिए। जैन के मुताबिक, संक्रमण से बचने का सबसे बेहतर उपाय मास्क ही है। जब तक वैक्सीन नहीं आ जाती। मास्क को ही वैक्सीन समझा जाए। यह कोरोना और प्रदूषण दोनों से बचाएगा।