फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mohalla clinic by wrong medicine 3 kids died 16 ill delhi government orders probe terminate 3 doctors sdm cancels license

दिल्ली: मोहल्ला क्लीनिक की दवा से 16 बच्चे बीमार, तीन की मौत, तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला

Tue, 21 Dec 2021 10:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Dec 2021 10:08 AM IST
सार

सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस घटना में अब तक तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। साथ ही इन डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) से भी अपील की गई है।

विज्ञापन
delhi mohalla clinic by wrong medicine 3 kids died 16 ill delhi government orders probe terminate 3 doctors sdm cancels license
फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली सरकार के मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा की देने से 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इनमें से तीन की मौत हो गई है। मामला संजीदा होने से दिल्ली सरकार ने कार्रवाई करते हुए तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाल दिया है।

विज्ञापन


वहीं, जांच के लिए चार सदस्यीय एक कमेटी का भी गठन किया है। इसके साथ दिल्ली सरकार ने तीनों डॉक्टरों को लाइसेंस निरस्त करने की अपील दिल्ली मेडिकल काउंसिल से की है।
विज्ञापन


इससे पहले बीते सात दिसंबर को केंद्र सरकार के स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनील कुमार ने दिल्ली स्वास्थ्य विभाग को एक चिट्ठी लिखी। इसमें बताया गया था कि मोहल्ला क्लीनिक में गलत दवा देने की वजह से 16 बच्चे बीमार पड़ गए। इन्हें कलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन बच्चों की मौत भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त दवा चार वर्ष से कम के बच्चों को नहीं दी जाती
यह दवा चार वर्ष से कम आयु के बच्चों को नहीं दी जाती है। महानिदेशक ने तत्काल इस दवा पर रोक लगाने और भंडारण से भी इसे हटाने की अपील की। उन्होंने यहां तक लिखा है कि ओमेगा फॉर्मास्युटिकल कंपनी की ओर से यह दवा डेक्सट्रोमेथार्फन बनाई जा रही है। इसे लेकर केंद्रीय औषधि नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) भी दिशा निर्देश जारी कर चुका है।

यह चिट्ठी सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई और इसे लेकर दिल्ली सरकार पर विपक्षी दल भी आरोप लगाने लगे जिसके बाद देर शाम स्वास्थ्य मंत्री ने प्रेस कान्फ्रेंस में अहम जानकारी साझा की। इस बारे में सत्येंद्र जैन ने बताया कि इस घटना में अब तक तीन डॉक्टरों को नौकरी से निकाला जा चुका है। साथ ही इन डॉक्टरों का लाइसेंस निरस्त करने के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल (डीएमसी) से भी अपील की गई है।


दिल्ली सरकार ने गठित की जांच कमेटी
दिल्ली सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। मुख्य जिला चिकित्सीय अधिकारी डॉ. गीता की निगरानी में यह कमेटी पूरी घटना की जांच करेगी और एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सरकार को सौपेगी। स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। उधर्र, दिल्ली स्वास्थ्य निदेशक डॉ. नूतन मुंडेजा का कहना है कि यह मामला काफी पुराना है। इस दवा को हटा लिया गया है। साथ ही सभी को निर्देश भी दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed