फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MLAs cracking jokes on arvind kejriwal

निशाने पर केजरीवाल की खांसी और मफलर

Sat, 08 Nov 2014 03:35 PM IST
Updated Sat, 08 Nov 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
Delhi MLAs cracking jokes on arvind kejriwal

दिल्ली विधानसभा भंग हो चुकी है इसलिए पांचवीं विस सदस्यों का ग्रुप फोटो सेशन शुक्रवार को कराया गया। विधानसभा सचिवालय में 67 में से 61 विधायक पहुंचे। हल्के माहौल में फोटो सेशन कराया और पार्टी से ऊपर उठकर एक-दूसरे से मिलते-जुलते नजर आए।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आए तो कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने अपनी सीट छोड़ दी, वहीं एक तरफ विनोद कुमार बिन्नी तो दूसरी तरफ शोएब इकबाल बैठे नजर आए।
विज्ञापन


फोटो सेशन के दौरान जब चेहरे पर मुस्कान लाने की कोशिश की जा रही थी, तभी एक विधायक बोले कि कोई खांसेगा नहीं। दूसरी तरफ से आवाज आई, मफलर संभाल लेना। इतना सुनकर हंसी के ठहाके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर आम आदमी पार्टी के विधायक मनीष सिसोदिया ने आवाज दी, कहीं फोटो में कूड़े का ढेर ना आ जाए। फोटो सेशन में अरविंदर सिंह, राजेश गर्ग, रामवीर शौकीन, सोमदत्त, विशेष रवि और गुगन सिंह नहीं पहुंचे।

फूल में काटे हैं या नही?

Delhi MLAs cracking jokes on arvind kejriwal

इस दौरान आप के एक विधायक के हाथ में गुलाब का फूल था तो उसी पार्टी के एक अन्य विधायक ने कहा, फूल तो विदाई में दिया जाता है। तुम्हें तो वापस आना है, इसमें कांटे साथ हैं या नहीं।

वहीं, विस अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर से जब पूछा गया कि पांच साल के लिए जनता ने चुनकर भेजा, 11 महीने में भंग हो गई। तो उन्होंने कहा हालात ही ऐसे थे, क्या कर सकते हैं।

वहीं प्रो. जगदीश मुखी से जब मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट किए जाने पर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी ने नाम घोषित नहीं किया, मैंने भी खुद को मुख्यमंत्री का प्रत्याशी नहीं बताया? फिर ये कल की पार्टी भाजपा का नेता तय करेगी क्या? सोमनाथ भारती ने कहा भाजपा-कांग्रेस ने 67 साल में कुछ नहीं किया।

जाते-जाते दिखा विधायकों का रुतबा

Delhi MLAs cracking jokes on arvind kejriwal

दिल्ली विधानसभा भंग हो गई है। लेकिन दिल्ली विधानसभा को संबंधित अधिसूचना की प्रति नहीं मिली है। इसलिए उनकी नजरों में अभी दिल्ली के 67 विधायक हैं। इन्हें ग्रुप फोटो सेशन केलिए बुलाया गया सदस्य के तौर पर संबोधित किया गया।

ऐसे में इन्हें विधायक कहा जाए या पूर्व विधायक यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि 4 नवंबर को केंद्र सरकार विधानसभा भंग करने की अधिसूचना जारी कर चुकी है।

...और चार पहिये से चले गए
दिल्ली विधानसभा में पहले दिन आप के कुछ विधायक मेट्रो से आए थे तो कुछ ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा या बस से। सचिवालय में फोटो सेशन कराने पहुंचे तो कुछ के पास लंबी कार थी। त्रिलोकपुरी से विधायक राजू ने एसएक्स-4 कार ली है तो पूर्व मंत्री राखी बिडलान इनोवा से पहुंचीं।

पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया मारुति स्विफ्ट कार में आए तो अरविंद केजरीवाल अपनी नीली सेंट्रो कार की बजाय इनोवा से पहुचे। विधायक वीना आनंद फारच्यूनर तो मदनलाल वीआईपी नंबर वाली पजेरो और कमांडो सुरेंद्र हरियाणा नंबर की बुलेरो कार में सवार हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed