फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: miscreants fired on police team, threw stones, threw chili powder

दिल्ली: बदमाश ने पुलिस टीम पर चलाई गोली, पथराव, मिर्च पाउडर फेंका

Sun, 11 Oct 2020 12:18 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Sun, 11 Oct 2020 12:18 PM IST
सार

  • हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी, आरोपी गिरफ्तार
  • गुलाबी बाग में घोषित बदमाश को गिरफ्तार करने गई थी पुलिस

विज्ञापन
Delhi: miscreants fired on police team, threw stones, threw chili powder
delhi police - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग स्थित अंधा मुगल इलाके में बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर गई थी। बदमाश के परिजनों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और मिर्च पाउडर भी फेंका। हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाने से बाकी स्टाफ बुलाकर आरोपी को दबोच लिया गया। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान राजीव (33) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में लूटपाट, झपटमारी समेत अन्य 36 मामले दर्ज हैं। राजीव गुलाबी बाग थाने का घोषित बदमाश है। गुलाबी बाग थाना पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक खोखा व मिर्च का डिब्बा बरामद किया है।
विज्ञापन


उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि शुक्रवार रात को उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कुख्यात बदमाश राजीव अपने घर के पास मौजूद है। आरोपी राजीव नशे का भी धंधा कर रहा था। सूचना के बाद स्पेशल स्टाफ की टीम गली नंबर-6, अंधा मुगल, गुलाबी बाग इलाके में पहुंच गई। आरोपी अपने घर के बाहर था। पुलिस ने जैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया आरोपी ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कि वह दूसरी गोली चलाता स्टाफ ने उसे काबू कर लिया। इस बीच शोर सुनकर राजीव के परिजन वहां आ गए। इन लोगों ने छतों पर चढ़कर पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर मिर्च पाउडर भी फेंक हमले में एएसआई यशपाल, राजेंद्र, हवलदार अंसार और सिपाही विक्की व खुद राजीव जख्मी हो गया। थाने से मदद मांगी गई। पुलिस टीम ने आरोपी राजीव को नहीं छोड़ा। बाद में हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा, ड्यूटी के दौरान हमला, दंगा करने का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed