{"_id":"64747085cb19216dda03e446","slug":"delhi-minor-girl-murder-case-man-stabbed-a-minor-girl-with-knife-many-times-cctv-footage-out-2023-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi Murder Case: लड़की के पूरे शरीर में घोंपे चाकू...पत्थर से कुचल दिया सिर; फिर सीना चौड़ा करके निकला साहिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Murder Case: लड़की के पूरे शरीर में घोंपे चाकू...पत्थर से कुचल दिया सिर; फिर सीना चौड़ा करके निकला साहिल
Mon, 29 May 2023 04:17 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 29 May 2023 04:17 PM IST
सार
देश की राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शाहबाद डेरी थाना इलाके में एक युवक ने नाबालिग लड़की को चाकू से गोदने के बाद पत्थर से कुचलकर मार डाला। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। नाबालिग की हत्या का आरोप साहिल नाम के युवक पर लगा है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की की दोस्ती थी। रविवार को गली में साहिल और लड़की के बीच कहासुनी हो गई थी। कहासुनी के बाद आरोपी साहिल हैवान बन गया। उसने नाबालिग पर चाकू और पत्थर से वार किए। नाबालिग पर 30 से अधिक वार किए गए।
इस दौरान गली में आरोपी साहिल नाबालिग को चाकू से गोदता रहा, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई। आरोपी लड़की पर हमला करने के बाद आराम से फरार हो गया। घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान नाबालिग ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी साहिल और नाबालिग लड़की के बीच दोस्ती थी। हाल में ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी खुन्नस में आरोपी साहिल ने नाबालिग लड़की की हत्या करने का प्लान बना लिया। आरोपी ने रविवार को मौका मिलते ही गली में नाबालिग लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। नाबालिग को बचने तक का मौका नहीं मिला।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि आरोपी साहिल को गली से जा रहे एक युवक ने रोकने का प्रयास भी किया। लेकिन वह नहीं रुका। उसने युवक भी भगा दिया। आरोपी ने लड़की की खोपड़ी में चाकू से वार शुरू कर दिए। ताबड़तोड़ हमले में लहूलुहान नाबालिग नीचे गिर गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पत्थर उठाया और मारना शुरू कर दिया। उसपर कई बार हमला किया।
सीना चौड़ा करके निकला साहिल
इसके बाद आरोपी युवक गली में मौजूद भीड़ के बीच सीना चौड़ा करते हुए निकल गया। हालांकि इसके बाद फिर से बेजान हुई नाबालिग पर फिर से पत्थर से हमला किया। जब आरोपी साहिल को नाबालिग लड़की के शरीर में कोई हरकत नहीं दिखाई दी तो वह चिल्लाते हुए निकल गया।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही नाबालिग लड़की के पिता की तहरीर पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
दिल्ली के ADCP आउटर-नॉर्थ राजा बंथिया ने शहाबाद हत्या मामले पर कहा कि लड़का और लड़की एक दूसरे को पहले से जानते थे लेकिन कबसे जानते थे यह जांच का विषय है। हमारे पास अभी ज़्यादा जानकारी नहीं आई है, हम इसमें जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। 6 टीमें जांच के लिए बनाई गई है। अपराधी को पकड़ने की कोशिश जारी है। चाकू से 20 से ज़्यादा वार किए गए हैं।