{"_id":"5d689a8f8ebc3e93ca6f66c9","slug":"delhi-minor-boy-loots-vegetable-vendor-by-keeping-knife-on-neck-captured-friend-fled-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने गर्दन पर चाकू लगा सब्जी विक्रेता को लूटा, टमाटर की पेटी गिराकर दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने गर्दन पर चाकू लगा सब्जी विक्रेता को लूटा, टमाटर की पेटी गिराकर दबोचा
Fri, 30 Aug 2019 09:10 AM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 30 Aug 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के आजादपुर मंडी के पास 14 साल के नाबालिग ने सब्जी विक्रेता की गर्दन पर चाकू लगाकर उससे लूटपाट की। नाबालिग ने अपने दोस्त के साथ वारदात को अंजाम दिया, लेकिन इससे पहले कि वह भाग पाता, सब्जी विक्रेता ने उसके ऊपर टमाटरों से भरी पेटी गिराकर उसे दबोच लिया, जबकि नाबालिग का दोस्त रुपये लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश कर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है, जबकि उसके दोस्त की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, विकास सपरियार पूठखुर्द (बवाना) में रहता है। वह सब्जी विक्रेता है। बुधवार सुबह वह आजादपुर मंडी में सब्जियां खरीदने आया था। वह टमाटर की पेटी खरीदकर उसे सिर पर रखकर गेट संख्या-पांच के पास जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान दो लड़के उसके पास आए। एक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी और दूसरे ने उसकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गया।
विकास ने विरोध करते हुए चाकू लगाने वाले लड़के पर टमाटर की पेटी पटक दी। लड़के के पैर पर पेटी गिरने से वह तिलमिला गया। उसके बाद विकास ने उस लड़के को दबोच लिया। विकास के शोर मचाते ही वहां काफी लोग जमा हो गए और आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला कि पकड़े गए लड़के की उम्र 14 साल है।