फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi minor boy killed a woman in revenge when she quarrels with his mother

मां से कहासुनी करने वाली महिला पर नाबालिग बेटे को आया गुस्सा, कर दी हत्या

Sat, 22 Aug 2020 06:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 22 Aug 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi minor boy killed a woman in revenge when she quarrels with his mother
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala

दिल्ली के समयपुर बादली के सिरसपुर इलाके में अपनी मां से कहासुनी करने वाली महिला से बदला लेने के लिए 16 साल के किशोर ने उसके 25 साल के बेटे की हत्या कर दी। आरोपी किशोर के परिजनों ने अपने बेटे को बचाने के लिए उसके अगवा होने की झूठी शिकायत थाने में कर दी। लेकिन तफ्तीश के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़ लिया। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त गौरव शर्मा ने बताया कि समयपुर बादली थाना पुलिस को 17 अगस्त को सिरसपुर निवासी रोहित(25) नाम के युवक की हत्या की सूचना मिली। सिरसपुर फाटक के पास उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि रोहित अपनी बाइक से घुमने निकला था। उसकी बाइक पर पड़ोस में रहने वाला 16 साल का किशोर भी था। लेकिन रोहित की हत्या की सूचना मिलने से पहले किशोर के परिजनों ने थाने में उसके अपहरण की शिकायत कर दी थी। लेकिन पुलिस की छानबीन से पता चला कि किशोर का अपहरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके परिजनों ने झूठी शिकायत की है। पुलिस ने काफी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को किशोर को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि रोहित की मां के साथ उसकी मां का कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। जिससे वह खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। जिसका बदला लेने के लिए उसने रोहित की हत्या की। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed