फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro will start open gate system soon on statios

भीड़ से बचने के लिए दिल्ली मेट्रो ने किया नया सुधार 

Sat, 28 Oct 2017 04:34 PM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Oct 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
delhi metro will start open gate system soon on statios

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों की असुविधा को देखते हुए एक नई व्यवस्था शुरू करने की फैसला किया है। इससे मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी के समय स्मार्ट कार्ड या टोकन टच करने के बाद गेट खुलने या बंद होने की पेरशानी से यात्रियों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो स्टेशनों पर ओपन गेट सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है जिसके बाद ऑटोमैटिक फेयर कलेक्शन (AFC) गेट से यात्रियों के बाहर निकलने और अंदर आने में लगने वाले समय को आधा किया जा सकेगा।
विज्ञापन


मेट्रो प्रशासन का दावा है कि वर्तमान व्यवस्था में प्रति गेट से एक मिनट में निकलने वाले यात्रियों की संख्या 10-15 होती है जबकि, ओपन गेट सिस्टम व्यवस्था लागू होने के बाद एक मिनट में 20-25 यात्री बाहर निकल सकेंगे। यानि इस व्यवस्था से यात्रियों की प्रवेश और निकासी में 65 फिसदी तक की बढ़ोत्तरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों लाना पड़ा ये सिस्टम

delhi metro will start open gate system soon on statios

बता दें कि फिलहाल सभी मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी के समय यात्रियों को एएफसी गेट पर अपने टोकन और स्मार्ट कार्ड को टच करना पड़ता है जिसके बाद ही एएफसी गेट खुलता औ बंद होता है।

ओपन गेट सिस्टम लागू होने के बाद ये गेट पूरी तरह खुले रहेंगे और यात्री अपना टोकन या कार्ड टच करके आसानी से अंदर या बाहर जा सकेंगे। हालांकि जैसे ही कोई यात्री अपना कार्ड या टोकन टच किए बिना निकलने की कोशिश करेगा गेट अपने आप बंद हो जाएगा।

असल में पीक आवर्स के दौरान मेट्रो स्टेशन पर कार्ड या टोकन के इस्तेमाल के बाद गेट खुलने या बंद होने में लगने वाले समय के चलते भीड़ जमा हो जाना आम समस्या है जिससे बचने के लिए मेट्रो प्रशासन ने ओपन गेट सिस्टम शुरू करने का फैसला लिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed