फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro will soon run smoothly on blue line says dmrc chief

अब ब्लू लाइन पर नहीं अटकेगी दिल्ली मेट्रो, यात्रियों को नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी

Mon, 20 Feb 2017 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 01:59 PM IST
विज्ञापन
delhi metro will soon run smoothly on blue line says dmrc chief
दिल्ली मेट्रो

दिल्ली की लाइफ लाइन बन चुकी मेट्रो में बीते कुछ समय से लगातार आ रही खामियां यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई है। मगर दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने रफ्तार में बाधा बन रहे सभी तकनीकी खामियों को चिह्नित कर उसे दूर करने का काम शुरू कर दिया है। डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने मेट्रो परिचालन व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद उन कमियों को दूर करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


परिचालन के दौरान मेट्रो में आ रही ब्रेकडाउन के लिए प्रबंधन ने अलग-अलग कारणों को चिह्नित किया है। इसमें पाया गया कि ट्रेन के भीतर स्थित ऑन-बोर्ड स्वचालित ट्रेन कंट्रोल (एटीसी) पावर कार्ड फेल हो जाने के कारण रुकावट आई। मेट्रो इस मॉड्यूल को पहचान कर इन्हें बदलेगा। एटीसी से मेट्रो ट्रेन की गति नियंत्रण की जाती है। इसके अलावा सेंट्रल एटीसी में खराबी के चलते कई बार ट्रेनों की आईडी नष्ट हो जाती है। इससे ट्रैक पर ट्रेन की पहचान मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


ट्रेनों में लगे एक्सल काउंटर से एक निश्चित स्थान से ट्रेन के प्रवेश और निकासी पता लगाया जाता है। इससे यह तय करते है कि अगली ट्रेन आने के लिए यह सेक्शन उचित है या नहीं। इसे ब्लू लाइन पर द्वारका, द्वारका सेक्टर 21, यमुना बैंक, नोएडा सिटी सेंटर और वैशाली में लगाया जाएगा। कुछ ट्रेनों में लगे ट्रेन इंटरफेस कंप्यूटर (टीआईसी) कॉड में भी खराबी आई है। अगले छह माह में इसे भी बदला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर में बदलाव 

delhi metro will soon run smoothly on blue line says dmrc chief
दिल्ली मेट्रो

रोलिंग स्टॉक और ट्रैक्शन (ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन) में कई सुधार किए जा रहे हैं, जिनसे बाधाओं को कम किया जा सके। रोलिंग स्टॉक में हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर से संबंधित संशोधन 175 ट्रेनों में पूरा किया गया है और 56 ट्रेनों में रखरखाव परीक्षण किया गया है। ट्रैक्शन (ओएचई) में भी इंसुलेटर नेटवर्क बदले गए हैं, ताकि रुकावटों की रोकथाम की जा सके।

ब्लू लाइन पर लगेंगे रिले बोर्ड
ट्रैक सर्किट कॉपर केबल की चोरी की बार बार होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए स्टील से बने हुए एस बांड केबल सभी नेटवर्कों के संवेदनशील हिस्सों में लगाए गए हैं।

अधिक दक्षता के लिए ट्रैक सर्किट प्रणाली में उच्च विश्वसनीयता वाले रिले बोर्ड लगाए जा रहे हैं। ये रिले बोर्ड नोएडा सिटी सेंटर, वैशाली और द्वारका सेक्टर 21 में पहले ही बदले जा चुके हैं, जबकि द्वारका और यमुना बैंक में बदला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed