{"_id":"67d2aade483774458300ff40","slug":"delhi-metro-red-line-services-disrupted-passengers-faced-problems-in-delhi-metro-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्यों लगा ब्रेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन सेवाएं बाधित, यात्रियों को हुई परेशानी, जानें क्यों लगा ब्रेक
Thu, 13 Mar 2025 03:23 PM IST
Digvijay Singh
एजेंसी
एजेंसी
Published by: Digvijay Singh
Updated Thu, 13 Mar 2025 03:23 PM IST
सार
राजधानी दिल्ली में रेड लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित होने से मेट्रो यात्रियों को गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण शाहदरा और सीलमपुर स्टेशनों के बीच केबल चोरी की घटना थी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी दिल्ली में रेड लाइन पर ट्रेन सेवाएं बाधित होने से मेट्रो यात्रियों को गुरुवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसका कारण शाहदरा और सीलमपुर स्टेशनों के बीच केबल चोरी की घटना थी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि केबल चोरी जैसी घटनाएं मेट्रो संचालन में बाधा डालती हैं और यात्रियों को असुविधा होती है।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया कि केबल चोरी की घटना के कारण आज सुबह से ही रेड लाइन पर सेवाएं प्रभावित हैं। डीएमआरसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, केबल चोरी की एक और घटना के कारण सुबह से ही रेड लाइन पर सेवाएं प्रभावित हैं। मेट्रो यूनिट के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉर्पोरेशन ने कहा कि वह इन बार-बार होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहा है।
विज्ञापन
यात्रियों को हुई परेशानी
सुबह के समय जब अधिकतर लोग अपने ऑफिस या अन्य कामों के लिए सफर करते हैं, तब मेट्रो में देरी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। कई यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में ज्यादा समय लगा, जिससे वे अपने कार्यस्थलों पर देर से पहुंचे।
विज्ञापन