{"_id":"5f1dbb6a373034006b194a6e","slug":"delhi-metro-phase-4-pillar-work-started-on-janakpuri-west-rk-ashram-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदरपुर-बादली मोड़ पर 28 मीटर ऊपर दौड़ेगी मेट्रो, जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग पर पिलर डालने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैदरपुर-बादली मोड़ पर 28 मीटर ऊपर दौड़ेगी मेट्रो, जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग पर पिलर डालने का काम शुरू
Sun, 26 Jul 2020 10:50 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग पर पिलर डालने का काम शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने फेस-4 के निर्माण में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जनकपुरी वेस्ट-आरके आश्रम मार्ग पर केशोपुर और मुकरबा चौक के बीच पहले पिलर का निर्माण शनिवार रात किया गया।
विज्ञापन
इस कॉरिडोर पर पिलर्स की ऊंचाई औसतन 10 मीटर है। मधुबन चौक पर यह 20 मीटर, जबकि हैदरपुर-बादली मोड़ पर 25 मीटर होगी। हैदरपुर-बादली मोड़ पर मेट्रो ट्रैक की ऊंचाई सर्वाधिक 28 मीटर होगी, जो दिल्ली में सबसे ज्यादा है। फिलहाल धौला कुआं पर मेट्रो 23.6 मीटर की ऊंचाई से गुजरती है। यह 7 मंजिला इमारत के बराबर है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस) अनुज दयाल ने बताया कि 28.92 किमी लंबा जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम मार्ग कॉरिडोर मेजेंटा लाइन का विस्तार है। इस पर 22 स्टेशन होंगे। कुल 28.92 किलोमीटर के इस मार्ग पर 22 स्टेशन होंगे। इसका 21.18 किलोमीटर का हिस्सा एलीवेटिड और 7.74 किलोमीटर भूमिगत होगा। 17 जुलाई को कृष्णा पार्क एक्सटेंशन स्टेशन पर डी-वॉल निर्माण की शुरुआत की गई। इससे पहले 24 जून को डीएमआरसी ने यू-गर्डर्स की कास्टिंग शुरू की थी। मेट्रो फेस-4 में कुल 61.679 किलोमीटर नई मेट्रो लाइनों का निर्माण तीन अलग-अलग कॉरिडोर में होना है। इस पर कुल 45 स्टेशन होंगे।
विज्ञापन
स्टेशन भी बनाएगा ऊंचाई का रिकॉर्ड
निर्माण पूरा होने के बाद नया हैदरपुर बादली मोड़ मेट्रो स्टेशन 23.5 मीटर ऊंचा होगा। इससे पिंक लाइन के सबसे ऊंचे मयूर विहार फेस-1 स्टेशन का रिकॉर्ड पीछे छूटेगा। इसकी ऊंचाई 22 मीटर है।