फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Magenta Line hit by snag passengers face problem for two hours now all lines services normal

दिल्ली मेट्रो: मजेंटा लाइन में खामी आने से दो घंटे तक यात्री हुए परेशान, अब सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य

Mon, 28 Mar 2022 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 28 Mar 2022 01:35 PM IST
सार

डीएमआरसी ने बताया कि मजेंटा लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं लेकिन अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। 

विज्ञापन
Delhi Metro Magenta Line hit by snag passengers face problem for two hours now all lines services normal
फाइल फोटो - फोटो : लाल सिंह

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सोमवार सुबह सिग्नल की समस्या आने के चलते करीब दो घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। इस लाइन पर ठीक से सिग्नल न मिलने के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि अब सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि मजेंटा लाइन दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट से नोएडा के बॉटैनिकल गार्डन तक जाती है। आज सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से लेकर टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट तक सेवा बाधित है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने बताया कि इस लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह देरी सिग्नल में किसी खराबी के चलते आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि डीएमआरसी ने 11.51 पर फिर से एक ट्वीट कर जानकारी दी कि अब अन्य लाइनों के साथ ही मेट्रो की मजेंटा लाइन पर भी सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed