{"_id":"62416c320a5c3c1711361065","slug":"delhi-metro-magenta-line-hit-by-snag-passengers-face-problem-for-two-hours-now-all-lines-services-normal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो: मजेंटा लाइन में खामी आने से दो घंटे तक यात्री हुए परेशान, अब सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो: मजेंटा लाइन में खामी आने से दो घंटे तक यात्री हुए परेशान, अब सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य
Mon, 28 Mar 2022 01:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:35 PM IST
सार
डीएमआरसी ने बताया कि मजेंटा लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं लेकिन अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : लाल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर सोमवार सुबह सिग्नल की समस्या आने के चलते करीब दो घंटे तक सेवाएं बाधित रहीं। इस लाइन पर ठीक से सिग्नल न मिलने के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। हालांकि अब सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं।
मालूम हो कि मजेंटा लाइन दिल्ली के जनकपुरी वेस्ट से नोएडा के बॉटैनिकल गार्डन तक जाती है। आज सुबह दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट से लेकर टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट तक सेवा बाधित है।
डीएमआरसी ने बताया कि इस लाइन पर ट्रेनें देरी से चल रही हैं। अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह देरी सिग्नल में किसी खराबी के चलते आ रही है।
विज्ञापन
हालांकि डीएमआरसी ने 11.51 पर फिर से एक ट्वीट कर जानकारी दी कि अब अन्य लाइनों के साथ ही मेट्रो की मजेंटा लाइन पर भी सेवाएं सामान्य हो चुकी हैं।