फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Launches New NCMC Smart Card Now Pay for Multiple Services

सुविधा: दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च किया नया NCMC Smart Card, अब एक कार्ड से मेट्रो-बस समेत कई सेवाओं में भुगतान

Sun, 10 May 2026 05:50 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 10 May 2026 05:50 PM IST
सार

डीएमआरसी ने बताया कि अगले 10 दिनों में यह कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगा। यात्री डीएमआरसी या एयरटेल ऐप के जरिए इसे डिजिटल रूप से रिचार्ज भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
Delhi Metro Launches New NCMC Smart Card Now Pay for Multiple Services
दिल्ली मेट्रो ने लॉन्च किया नया NCMC Smart Card - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी कर को-ब्रांडेड रुपे ऑन द गो कार्ड नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लॉन्च किया है। इस कार्ड की मदद से यात्री देशभर में मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में एक ही कार्ड से भुगतान कर सकेंगे। 

विज्ञापन

डीएमआरसी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार और एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ अनुब्रत बिस्वास मौजूद रहे। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्ड डेबिट कार्ड और प्रीपेड ट्रांजिट कार्ड दोनों की तरह काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमआरसी ने बताया कि अगले 10 दिनों में यह कार्ड सभी मेट्रो स्टेशनों पर उपलब्ध होगा। यात्री डीएमआरसी या एयरटेल ऐप के जरिए इसे डिजिटल रूप से रिचार्ज भी कर सकेंगे। इससे टॉप-अप के लिए स्टेशनों पर लगने वाली कतारें कम होंगी। 

विज्ञापन

डीएमआरसी के अनुसार, यह पहल केंद्र सरकार के वन नेशन, वन कार्ड विजन के अनुरूप है। मौजूदा दिल्ली मेट्रो कार्ड केवल मेट्रो नेटवर्क तक सीमित हैं, जबकि नया एनसीएमसी कार्ड कई शहरों और परिवहन प्रणालियों में इस्तेमाल किया जा सकेगा। पुराने कार्ड पहले की तरह काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed