फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro ito kashmere gate heritage line to be launched on sunday

रविवार से करें मेट्रो की हेरिटेज लाइन पर सफर

Fri, 26 May 2017 12:27 PM IST
बृजेश सिंह, नई दिल्ली
बृजेश सिंह, नई दिल्ली Updated Fri, 26 May 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
delhi metro ito kashmere gate heritage line to be launched on sunday
Delhi Metro Line
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आगामी रविवार से दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन पब्लिक के लिए खुल जाएगी। दो दिन के दौरे के बाद बृहस्पतिवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने हरी झंडी दिखा दी है। रविवार को यात्री इस लाइन पर सफर कर पाएंगे। भूमिगत 5.17 किमी लंबी हेरिटेज लाइन खुलने से फरीदाबाद से आने वाले यात्री सीधे कश्मीरी गेट तक जा पाएंगे।
विज्ञापन

   
मेट्रो प्रवक्ता अनुज दयाल के मुताबिक, हेरिटेज लाइन मौजूदा परिचालित वायलेट लाइन (फरीदाबाद से आईटीओ) का विस्तार है। आईटीओ से आगे इस पर तीन नए स्टेशन बनेंगे। सभी स्टेशनों को वहां के मुगलकालीन ऐतिहासिक इमारतें दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला के नाम रखे गए हैं। हालांकि, यह लाइन लाल किला से कश्मीरी गेट तक जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएमआरएस से हरी झंडी मिल चुकी है। रविवार तक इसे खोल दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पुरानी दिल्ली में जाम से मिलेगी मुक्ति  
दिल्ली गेट, जामा मस्जिद, और लाल किला से मेट्रो शुरू होने से पूरी पुरानी दिल्ली मेट्रो से जुड़ जाएगी। यही नहीं पर्यटक जो पुरानी दिल्ली जाना पसंद करते हैं, वे बिना जाम में फंसे पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक इमारत तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मेट्रो चलने से पुरानी दिल्ली को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। पुरानी दिल्ली का दरियागंज, जामा मस्जिद, तुर्कमान गेट, नई सड़क, दरीबा कलां, चांदनी महल जैसे घनी आबादी वाले इलाके भी इससे जुड़ जाएंगे।       
विज्ञापन
विज्ञापन

हेरिटेज लाइन के स्टेशन खास बातें

delhi metro ito kashmere gate heritage line to be launched on sunday
delhi metro
दिल्ली गेट       
हेरिटेज लाइन पर आईटीओ के बाद पहला स्टेशन दिल्ली गेट है। यह पूरी तरह भूमिगत स्टेशन है। यह स्टेशन 250 मीटर लंबा है और 16 मीटर गहराई में स्थित है। मेट्रो फेज चार में इस स्टेशन को इंटरचेंज भी बनाया जाना है। इस स्टेशन के बनने से तुर्कमान गेट, दरियागंज,  एलएनजेपी अस्पताल, अंबेडकर स्टेडियम, फिरोजशाह कोटला स्टेडियम, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज समेत आस-पास के इलाके जुड़ेंगे।       

जामा मस्जिद      
दिल्ली गेट से 1076 मीटर आगे जामा मस्जिद दूसरा स्टेशन होगा। मुगलकाल में ही 17वीं सदीं बने इस मस्जिद के नाम पर भी यहां भी स्टेशन का नाम रखा गया है। 223 मीटर लंबे और 17 मीटर भूमिगत बना स्टेशन मुगलकाल की याद दिलाएगा। इस स्टेशन के निर्माण में मेट्रो को दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहा टनल बोरिंग मशीन टूटने से काफी परेशानी हुई थी। 

लाल किला      
मुगलकाल में बने ऐतिहासिक लाल किला के नाम पर ही इस स्टेशन का नाम रखा गया है। इस स्टेशन का लुक लाल किला की ही तरह ही बनाया गया है। स्टेशन पर लाल रंग के पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। इस स्टेशन पर लाल किला की एक थ्री डी इमेज लगाई जाएगी, जिसके साथ लोग सेल्फी भी ले सकेेंगे। यह स्टेशन भी भूमिगत है जो कि 16 मीटर नीचे है। यह स्टेशन 20 मीटर चौड़ा और 250 मीटर लंबा है। 

तीन लाइनों का इंटरचेंज होगा कश्मीरी गेट

delhi metro ito kashmere gate heritage line to be launched on sunday
दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
हेरिटेज लाइन (वायलेट लाइन का विस्तार) कश्मीरी गेट पर खत्म होगा। कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो का पहला स्टेशन होगा, जहां तीन अलग-अलग लाइन का इंटरचेंज बन जाएगा। यह लाइन सिर्फ दिल्ली से नहीं बल्कि एनसीआर के प्रमुख शहरों गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद से सीधे कनेक्टविटी देगी। अभी लाइन 1 (रेड लाइन) लाइन 2 (यलो लाइन) कश्मीरी गेट से जुड़ती है।

तीसरी रविवार को लाइन 6 (वायलेट लाइन) का हेरिटेज लाइन का हिस्सा खुलने के बाद यहां तीन लाइनों का इंटरचेंज होगा। इससे कश्मीरी गेट पर यात्रियों की संख्या भी बढ़ेगी। अभी तक यहां रोजाना 3 लाख यात्री आते हैं। कश्मीरी गेट स्टेशन पर भीड़ पर काबू करने के लिए अब यहां कुल आठ प्रवेश व निकास द्वार होंगे।

मगर यह लाइन चालू होने से फरीदाबाद के लोगों को सबसे फायदा होगा। उन्हें कश्मीरी गेट जाने के लिए केंद्रीय सचिवालय से यलो लाइन की सेवाएं नहीं लेनी होगी। यही नहीं, इससे केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और राजीव चौक पर भीड़ कम होगी।       

बातें जो आपको जाननी चाहिएं :       
5.17 किमी लंबी है हेरिटेज लाइन।      
4 स्टेशन आएंगे इस लाइन पर।       
43.40 किमी चालू वायलेट लाइन का विस्तार है।       
2000 लोग इस लाइन के चलते प्रभावित हुए।       
650 लोगों को निर्माण के दौरान होटल में ठहराया गया।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed