{"_id":"31a18634d1ebd69224f4c4703b882a98","slug":"delhi-metro-got-new-way-of-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली मेट्रो बनी वर्ल्ड नंबर वन, लेकिन कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली मेट्रो बनी वर्ल्ड नंबर वन, लेकिन कैसे?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 03 Feb 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली मेट्रोरेल कॉरपोरेशन को क्लीन डेवलपमेंट मैकेनिज्म (सीडीएम) से कार्बन क्रेडिट कमाने के बाद अब एनर्जी एफिशिएंसी के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड फाउंडेशन में रजिस्ट्रेशन मिला है।
विज्ञापन
इसके साथ ही डीएमआरसी एनर्जी सेविंग के लिए गोल्ड स्टैंडर्ड फाउंडेशन में रजिस्ट्रेशन पाने वाला दुनिया का पहला ऐसा रेल नेटवर्क बन गया है।
मेट्रो के फेस-दो के 51 स्टेशनों में ऊर्जा दक्ष उपाय रजिस्ट्रेशन के मानकों के योग्य पाया गया है। इससे पूर्व 2004 से 2012 के बीच यूनाइटेड नेशन के क्लीन डेवलमपेंट मैकेनिज्म के कार्बन क्रेडिट से 9.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।
विज्ञापन
उम्मीद जताई जा रही है कि गोल्ड स्टैंडर्ड फाउंडेशन में सालाना 7500 वीईआर मिलेंगे जिससे करीब 22.55 लाख रुपये की कमाई होगी।
डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार गोल्ड स्टैंडर्ड फाउंडेशन में रजिस्ट्रेशन पाने वाली पहली मेट्रो या रेल परियोजना है। मेट्रो, फेस-दो के स्टेशन में ऊर्जा दक्ष उपाय किए जाने के कारण रजिस्ट्रेशन दिया गया है। ऊर्जा दक्ष उपायों को प्राथमिक तौर पर तापन, वातानुकूलन प्रणाली, लाइटिंग और अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अनुसार फेस-एक के स्टेशनों के मुकाबले फेस-दो के स्टेशन का समान आकार होने के बावजूद 25 फीसदी कम ऊर्जा खपत होती है। उपाय में कम ल्यूमन के ट्यूबलाइट, पानी पर आधारित कूलिंग टावर, सन फिल्म लागू करने के अलावा स्टेशनों में दिन के समय अधिक रोशन रखने के उपाय शामिल हैं।
डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार कार्बन क्रेडिट का एक प्वाइंट 70 सेंट का है, वहीं गोल्ड स्टैंडर्ड फाउंडेशन का एक वीईआर 4-5 यूरो का है। सालाना 7000-7500 वीईआर 10 वर्ष तक लगातार एकत्रित होने की संभावना है। इससे करीब 22.5 लाख रुपये सालाना मिलने की उम्मीद है। अन्य प्रोजेक्ट के तहत भी रजिस्ट्रेशन की कोशिश डीएमआरसी कर रही है।