फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro : first section is about to open in pink line

METRO : पिंक लाइन पर सफर करनेवालों के लिए खुशखबरी, खुलने जा रहा पहला सेक्शन

Wed, 24 Jan 2018 03:51 PM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Jan 2018 03:51 PM IST
विज्ञापन
delhi metro : first section is about to open in pink line
metro

मेट्रो फेज तीन की सबसे बड़ी पिंक लाइन (मजलिस पार्क से शिव विहार) पर अब मेट्रो दौड़ने को तैयार है। फिलहाल इसके 20 किलोमीटर के एक सेक्शन (मजलिस पार्क से धौला कुंआ साउथ कैंपस) को खोला जाएगा।

विज्ञापन


सेक्शन के अलग-अलग हिस्से पर बीते साल जून से ट्रायल चल रहा था जो अब अंतिम चरण में है। जल्द ही मंजूरी के लिए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) को फाइल भेजी जाएगी।
विज्ञापन


सेक्शन के खुलने से मेट्रो धौलाकुआं के पास अब तक की सबसे ऊंची 23.6 मीटर की ऊंचाई से गुजरेगी। यह ऊंचाई लगभग सात मंजिल के बराबर है। ड्राइवरलेस तकनीक वाली यह दूसरी लाइन होगी, जिसपर मेट्रो परिचालन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सेक्शन पर कुल 12 स्टेशन होंगे। दिल्लीवालों को चार नए इंटरचेंज भी मिलेंगे। खास बात यह कि चार इंटरचेंज खुलते ही ये सभी नेटवर्क से जुड़ जाएंगे।

जमीनी विवाद के चलते 3 सेक्शन में खुलेगी लाइन

delhi metro : first section is about to open in pink line
delhi metro - फोटो : अमर उजाला

सभी इंटरचेंज अलग-अलग लाइन से कनेक्ट होंगे जैसे आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर यलो लाइन (गुरुग्राम के लिए), राजौरी गार्डन पर ब्लू लाइन (वैशाली, नोएडा से द्वारका), नेताजी सुभाष प्लेस स्टेशन पर रेड लाइन (दिलशाद गार्डन से रिठाला) और साउथ कैंपस पर एयरपोर्ट लाइन से जुड़ेगा।

बताते चलें कि पिंक लाइन कुल 58.59 किलोमीटर लंबी लाइन है। यह लाइन अपनी पहली डेडलाइन से डेढ़ साल देरी से चल रही है। जगह-जगह जमीन विवाद के चलते इस लाइन को तीन चरणों में खोला जाना है।

पहले चरण में 20 किलोमीटर की मजलिस पार्क से साउथ कैंपस धौलाकुआं खोला जाना है। दूसरे चरण में शिव विहार से विनोद नगर और तीसरे चरण में धौलाकुआं से मयूर विहार फेज वन तक खोला जाएगा। 

डीयू के नॉर्थ व साउथ कैंपस जुड़ जाएंगे 

delhi metro : first section is about to open in pink line
metro

पिंक लाइन के इस सेक्शन के खुलने से डीयू का नॉर्थ व साउथ कैंपस मेट्रो नेटवर्क पर आ जाएगा। पिंक लाइन का आजादपुर मेट्रो स्टेशन पहले से चल रही यलो लाइन के आजादपुर स्टेशन पर जुड़ेगा।

नॉर्थ से साउथ कैंपस जाने के लिए छात्र विश्वविद्यालय से सीधे आजादपुर जाएंगे वहां से पिंक लाइन पर जाकर सीधे साउथ कैंपस (दुर्गाबाई देशमुख) पहुंच पाएंगे।

पहले उन्हें विश्वविद्यालय से नई दिल्ली आना पड़ता था फिर एयरपोर्ट लाइन पर अलग से किराया देकर फिर धौलाकुआं जाना पड़ता था। पैदल भी चलना पड़ता था।

फैक्ट फाइल

delhi metro : first section is about to open in pink line
metro
58.59 किलोमीटर लंबी है पूरी लाइन। 
95.36 फीसदी काम दिसंबर तक पूरा हुआ है। 
20 किलोमीटर का सेक्शन फिलहाल खुलेगा। 
12 स्टेशन कुल होंगे खुलने वाले सेक्शन पर। 
04 नए इंटरचेंज बनेंगे जो रेड, यलो, ब्लू व एयरपोर्ट लाइन से जुड़ेंगे। 
23.6 किलोमीटर सबसे ऊंचे प्वाइंट से जुड़ेगा। 

जिस सेक्शन पर खुलेगा उस पर पड़ने वाले स्टेशन 
मजलिस पार्क, आजादपुर, शालीमार बाग, नेताजी सुभाष प्लेस, शकूरपुर, पंजाबी बाग पश्चिम, ईएसआई अस्पताल, राजौरी गार्डन, मायापुरी, नारायणा विहार, दिल्ली छावनी, दुर्गाबाई देशमुख साउथ कैंपस (धौला कुंआ)। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed